इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
Good News For Public दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी की सरकार ने छठ पर्व को लेकर लोगों के लिए बड़ी घोषणा की है। उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की एक अहम बैठक हुई जिसमें उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली में छठ पूजा को सार्वजनिक रूप से मना सकेंगे लेकिन पहले से तय किए गए स्थानों पर बहुत सख्त प्रोटोकाल के साथ किया जाएगा। सार्वजनिक स्थानों पर बेहद सीमित संख्या में लोगों को अनुमति दी जाएगी।
वहीं, मनीष सिसोदिया ने यह भी जानकारी दी कि 1 नवंबर से दिल्ली में सभी स्कूलों को खुलेंगे। साथ ही कहा गया कि माता-पिता अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए बाध्य नहीं होंगे। सभी स्कूलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि कक्षाओं में अधिकतम 50 फीसद क्षमता के साथ हाइब्रिड मोड में कक्षाएं होंगी।
Good News For Public
पिछले माह ही दिल्ली में यमुना घाट समेत किसी भी सार्वजनिक स्थलों पर छठ पूजा का आयोजन नहीं किए जाने का ऐलान किया गया था। प्राधिकरण ने भी लोगों को सलाह दी थी कि अपने घर पर ही सुरक्षित रहकर छठ पर्व मनाया जाए, लेकिन अब इस फैसले पर पुनर्विचार के साथ पर्व सार्वजनिक रूप से मनाने की छूट मिल गई है। जिससे लोगों में खुशी का माहौल है।
Also Read : Minister Nawab Malik ने सार्वजनिक किया एक निकाहनामा, इसमें समीर वानखेड़े का निकाह सबाना के साथ दिखाया
Read Also : Corona Update Today देश में उतार-चढ़ाव जारी, 13451 नए मामले