India News(इंडिया न्यूज),Happy Dhanteras 2024: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस पर बर्तन, सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के और अन्य चीजों की खरीदारी बेहद शुभ मानी जाती है। हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस का पर्व मनाया जाता है, जो इस वर्ष 29 अक्टूबर को है। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है, जो देवताओं के वैद्य माने जाते हैं और आयुर्वेद के जनक माने जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि इसी दिन अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे। इस कारण धनतेरस पर उनकी पूजा से रोगों से मुक्ति और स्वास्थ्य लाभ की कामना की जाती है।
धनतेरस की पूजा के लिए प्रदोष काल का समय बेहद शुभ माना गया है, जो इस बार 29 अक्टूबर को शाम 5:37 बजे से रात 8:12 बजे तक रहेगा। इस समय में भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा करना अति शुभ फलदायी माना गया है। खरीदारी के लिए अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:42 से 12:27 बजे तक रहेगा, जबकि शाम को 6:36 बजे से रात 8:32 बजे तक का समय भी खरीदारी के लिए उत्तम है।
धनतेरस
धार्मिक मान्यता है कि इस दिन बर्तन, सोने-चांदी के सिक्के, लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति, धनिया और झाड़ू खरीदने से घर में सौभाग्य, धन और सुख-समृद्धि का वास होता है। विशेष रूप से चांदी की वस्तुएं खरीदने से घर में शांति और स्वास्थ्य में वृद्धि होती है। इसी प्रकार, यमदेव को दीपदान करने से समस्त दोषों का निवारण होता है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
AAP MLA Dilip Pandey: आप विधायक दिलीप पांडे का दावा, पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में 77% की कमी
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.