होम / हिमालय पर टिका है मानव अस्तित्व : निशंक

हिमालय पर टिका है मानव अस्तित्व : निशंक

India News Editor • LAST UPDATED : September 9, 2021, 8:24 am IST
‘हिमनद-मानव जीवन का आधार’ का लोकार्पण
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
हिमालय के संरक्षण और बचाव के लिए 10 वर्ष पहले शुरू की गई मुहिम हिमालय दिवस हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मनाया जा रहा है। इसी के तहत इस वर्ष दिल्ली विश्वविद्यालय के हिमालय अध्ययन केंद्र, हेस्को संस्था देहरादून एवं देहरादून हिमालयीय विश्वविद्यालय द्वारा एक राष्ट्रीय सम्मेलन बियॉन्ड हिमालया आयोजित किया गया। इस अवसर पर हिमालयी सरोकारों से सदैव जुड़े रहे लेखक और विचारक पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की पुस्तक हिमनद- मानव जीवन का आधार पुस्तक का लोकार्पण भी किया गया। क्रिस्टलीय बर्फ की चट्टान, तलछट एवं जल से निर्मित ऐसा क्षेत्र जहां पर वर्ष के अधिकांश समय बर्फ जमी होती है, को हिमनद कहा जाता है और ये हिमनद जलवायु परिवर्तन के संवेदनशील संकेतक होते हैं। जिनका पर्यावरण में महत्वपूर्ण योगदान है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री कार्यालय के मंत्री डॉ. जितेंद्र प्रसाद, रक्षा तथा पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट, नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार के अलावा पर्यावरणविद पद्मश्री डॉ. अनिल प्रकाश जोशी के साथ हिमालयीय विश्वविद्यालय  देहरादून के प्रति-कुलपति डॉ. राजेश नैथानी और दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीसी जोशी के अलावा कई गणमान्य लोग वीडियो कॉन्फ्रेंस और प्रत्यक्ष रूप से मौजूद रहे।

हमें हिमालय को समझना पड़ेगा

इस अवसर पर डॉ. निशंक ने कहा कि हमें हिमालय को समझना पड़ेगा। हिमालय के बगैर भारतीय उपमहाद्वीप की कल्पना करना संभव नहीं है। हिमालय का समाजशास्त्र और वैज्ञानिक दोनों रूपों में अध्ययन की आवश्यकता है। ये भारत का मुकुट और प्रहरी है  अगर हिमनद बचे रहे तो हमारा अस्तित्व भी बचा रहेगा। डॉ. निशंक ने कहा कि उन्हें प्रसन्नता है कि हिमनद पर उनकी पुस्तक को एनबीटी ने प्रकाशित किया है। हिमालय मानव जीवन का आधार है और उसके बगैर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती।

हिमालय पर हो रहे कई शोध

डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने कहा कि हिमालय पर देश में विभिन्न प्रकार के शोध किए जा रहें हैं। उन्होंने सभी हित धारकों को एक मंच पर लाने की बात भी कही उन्होंने डॉक्टर अनिल जोशी और डॉक्टर निशंक कीं हिमालय दिवस की शुरुआत करने पर बधाई दी । किरण रीजिजु ने कहा कि हिमालय मानव अस्तित्व के लिए आवश्यक है। हिमालय के सरंक्षण की हम सबको चिंता करनी पड़ेगी । केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने हिमालय के योगदान की चर्चा करते हुए हिमालय के पर्यावरण की रक्षा पर बल दिया। सीएसआईआर के डीजी डॉ शेखर सी मांड़े ने ने हिमालय पर शोध पर बल दिया। इस अवसर पर सभी लोगों की चिंता का विषय पर्यावरण में हो रहे बदलावों पर रहा। पुस्तक हिमनद-मानव जीवन का आधार के बारे में बोलते हुए डॉ. राजेश नैथानी ने कहा कि हिमालय पर प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से विश्व की आधी से अधिक मानवता जुड़ी है मानवीय अस्तित्व का आधार हिमालय ही है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Kangana Ranaut: ‘पेंडिंग फिल्मों के कारण इंडस्ट्री नहीं छोड़ सकती’, बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत का बड़ा बयान -India News
NEET Exam 2024: बिहार में NEET परीक्षा के दौरान 4 मुन्ना भाई गिरफ्तार, दूसरे की जगह दे रहे थे एक्जाम- Indianews
MI vs SRH: सूर्यकुमार यादव ने IPL में जड़ा दूसरा शतक, इसी के साथ रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी- Indianews
American Soldier Detained: रूस में अमेरिकी सैनिक गिरफ्तार, ‘आपराधिक कदाचार’ के लिए दोषी -India News
Maharashtra में पुलिस ने नक्सलियों के बड़े प्लान को किया फेल, बड़ी मात्रा में विस्फोटक किए जब्त- Indianews
NEET UG Paper Leak: NTA ने नीट यूजी पेपर लीक मामले में वायरल पोस्ट को बताया फेक, कही ये बड़ी बात -India News
Uttar Pradesh: महिला ने पति को सिगरेट से जलाया, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई- Indianews
ADVERTISEMENT