संबंधित खबरें
रेखा गुप्ता बनेंगी दिल्ली की नई CM, पीएम मोदी, सीएम योगी और केजरीवाल ने दी बधाई, जानें क्या कहा?
कौन है प्रवेश वर्मा? जो बनेंगे दिल्ली के डिप्टी CM.. केजरीवाल को दी मात
हरियाणा की बेटी, MCD भी संभाली…अब पूरी दिल्ली संभालेंगी रेखा गुप्ता
कौन हैं रेखा गुप्ता जो बनी दिल्ली की CM, जानें सियासी सफर
रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई CM, डिप्टी सीएम, स्पीकर के नाम पर भी लगी मुहर
BJP हेडक्वार्टर पहुंचे केजरीवाल, खुद गिनाए अपने घोटाले, वायरल Video पर लोगों ने ले ली मौज
India News (इंडिया न्यूज), Manmohan Singh Death: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर देश भर में शोक की लहर है। बता दें, सरकार ने उनके सम्मान में 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। इस दौरान पूरे देश में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे, और कोई भी सरकारी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। पूरे देश भर में उनके जाने पर शोक जताया जा रहा है।
Manmohan Singh Death
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी द्वारा आनंद विहार और आपसरा बॉर्डर के बीच बनने वाले फ्लाईओवर का उद्घाटन भी स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय डॉ. मनमोहन सिंह के सम्मान में लिया गया। इसके साथ ही, बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी 27 और 28 दिसंबर को प्रस्तावित अपनी प्रगति यात्रा को स्थगित कर दिया है। ऐसे में, उन्होंने डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका निधन देश के लिए बड़ी क्षति है। डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से देश ने एक महान नेता और सच्चे जनसेवक को खो दिया है। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
आज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उनके आवास पहुंचे। प्रियंका गांधी, एलजी वीके सक्सेना, और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी भी उनके आवास पहुंचने वाली हैं। बताया गया है कि, डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर कल सुबह कांग्रेस मुख्यालय में रखा जाएगा, जहां लोग उन्हें अंतिम विदाई दे सकेंगे। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार राजघाट के पास किया जाएगा।
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.