Hindi News / Delhi / Noise Of Election Campaign Stopped In Delhi Ec Issued These Guidelines Regarding Exit Poll

दिल्ली में थमा चुनाव प्रचार का शोर, एग्जिट पोल को लेकर EC ने जारी की ये गाइडलाइंस

India News (इंडिया न्यूज),Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार सोमवार (3 फरवरी) शाम 6 बजे खत्म हो गया। 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन राजनीतिक दलों के दिग्गजों ने जनता से संपर्क किया। 5 फरवरी को दिल्ली के 1.56 […]

BY: Ashish kumar Rai • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज),Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार सोमवार (3 फरवरी) शाम 6 बजे खत्म हो गया। 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन राजनीतिक दलों के दिग्गजों ने जनता से संपर्क किया। 5 फरवरी को दिल्ली के 1.56 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

पंचायत समिति की बैठक में मची अफरातफरी, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के सिर पर मारा जूता, अधिकारियों ने माहौल को कराया शांत

एग्जिट पोल पर कब तक रोक रहेगी?

इससे पहले चुनाव आयोग ने 5 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 6:30 बजे तक एग्जिट पोल पर रोक लगा दी है। इस संबंध में दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने आदेश भी जारी किया है। चुनाव आयोग ने अपने आदेश में कहा, आम जनता, खासकर न्यूज ब्यूरो, मीडिया हाउस, रेडियो और टेलीविजन चैनल आदि का ध्यान भारत निर्वाचन आयोग की अधिसूचना संख्या 576/EXIT/2025/SDR/वॉल्यूम-1 दिनांक 22 जनवरी, 2025 की ओर आकर्षित किया जाता है कि प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया या किसी भी अन्य तरीके से एग्जिट पोल, ओपिनियन पोल या किसी अन्य चुनाव सर्वेक्षण के नतीजों को प्रसारित करने पर रोक रहेगी।

CM रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, महिला समृद्धि योजना के लिए दिए 5100 करोड़ रुपये

मतदान के लिए 13 हजार 766 मतदान केंद्र

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, दिल्ली में मतदान के लिए 13 हजार 766 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 83.76 लाख पुरुष, 72.36 महिला और 1267 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। दिव्यांगजनों के लिए 733 मतदान केन्द्र आरक्षित किये गये हैं।

6980 लोगों ने घर से किया मतदान

वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के लिए घर से मतदान की सुविधा के तहत 7553 पात्र मतदाताओं में से 6980 ने पहले ही अपना वोट डाल दिया है। घर से मतदान की सुविधा 24 जनवरी से शुरू हुई है और 4 फरवरी तक जारी रहेगी।

आचार संहिता के उल्लंघन के 1000 से अधिक मामले दर्ज

7 जनवरी को आचार संहिता लागू होने के बाद इसके कथित उल्लंघन के 1000 से अधिक मामले दर्ज किए गए। 33 हजार 434 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

दिल्ली में अर्धसैनिक बलों की 220 कंपनियां तैनात

चुनाव आयोग ने दिल्ली में अर्धसैनिक बलों की 220 कंपनियां तैनात की हैं। 19 हजार होमगार्ड और 35 हजार 626 दिल्ली पुलिस के जवान भी तैनात किए गए हैं।

बसंत पंचमी पर अयोध्या ने गढ़ा नया कीर्तिमान, एक करोड़ के पार पहुंचा श्रद्धालुओं का आंकड़ा

Tags:

Delhi Election 2025
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue