India News (इंडिया न्यूज़), Delhi, दिल्ली: जिंदगी में अपनी मन की बात पूरी करने के लिए लोग पता नहीं क्या-क्या करते है। हद तो तब हो जाती है जब लोग इसके लिए अपराध तक कर बैठते है। दिल्ली में एक ऐसा ही केस सामने आया है। राष्ट्रीय राजधानी के टैगोर गार्डन के रघुबीर नगर में संज्य गुप्ता और अनीत गुप्ता की कहानी जब पुलिस के सामने आई तो पुलिस भी हैरान रह गई।
दोनों लोगों के परिवार में एक बेटा और एक बेटी की थे। लेकिन फिर बेटे की मौत एक साल पहले हो गई। बच्ची ने अपने पिता से कहा कि पापा राखी बांधने के लिए भाई चाहिए। संज्य गुप्ता ने बाइक उठाई और आधी रात को दिल्ली की सुनसान सड़कों पर निकल गए।
संजय दिल्ली की कई सड़कों पर गए और फुटपाथ से एक महीने का बच्चा चुरा लिया। छत्ता रेल चौक इलाके में उसका बेटा दिव्यांग महिला से साथ सो रहा था। सुबह तीन बजे औरत की आंख खुली तो बच्चा नहीं मिला। महिला ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने 400 सीसीटीवी को खंगाला। बाइक से दो लोग इलाके में घूम रहे जिन पर पुलिस ने शक किया।
पुलिस बाइक का पीछा करते हुए लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल तक पहुंच गई। इसके बाद पुलिस को मामले का पता चला। गाड़ी का नंबर सीसीटीवी के जरिए नोट मिला। बाइक संजय के नाम पर रजिस्टर्ड था। इसके बाद पुलिस सीधे आरोपी के घर जा पहुंची, जहां बच्चा आराम से सो रहा था। पुलिस ने आरोपी संजय के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े-