इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली : नई दिल्ली जहांगीरपुरी में हिंसा के बाद से ही दिल्ली और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल बना हुआ है। इस तनाव को कम करने के लिए दिल्ली पुलिस ने चारों तरफ सुरक्षा पहरा कड़ा कर दिया है। वहीं हिंसा में शामिल कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
Peace March in Jahangirpuri
पुलिस के साथ मिलकर आम लोग भी जहांगीरपुर में अमन और शांति बहाल करने में लगे हैं। सोमवार शाम के समय दिल्ली पुलिस और अमन कमेटी के सदस्यों ने मिलकर जहांगीरपुरी में शांति मार्च निकाला। इस दौरान अमन कमेटी के सदस्यों ने जहांगीरपुरी के लोगों को अमन और शांति से रहने का संदेश दिया। अमन शांति के सदस्यों ने लोगों को अफवाहों पर ध्यान न देने के लिए जागरूक किया और किसी प्रकार की अफवाह फैलने पर प्रशासन को सूचना देने की बात कही।
Read More : New Covid-19 Guidelines For Chandigarh चंडीगढ़ प्रशासन ने जारी की नई कोविड-19 गाइडलाइन्स
Read More : Mask Compulsory in 4 Districts of Haryana हरियाणा के 4 जिलों में मास्क लगाना फिर से अनिवार्य
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube