इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
पीएम मोदी ने भारत के पैरालम्पिक खिलाड़ियों को अपने आवास पर नाश्ते पर बुलाया और उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान खिलाड़ियों ने उन्हें अपने हस्ताक्षर वाला एक स्टोल भेंट किया। इस भारत भारतीय खिलाड़ियों ने टोक्यो पैरालंपिक खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड 19 मेडल जीते हैं। पैरालंपिक खेलों में यह भारत का अब तक का बेस्ट प्रदर्शन है। खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री के साथ अपना अनुभव सांझा किया। प्रधानमंत्री ने भी सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। बता दें कि इस बार टोक्यो पैरालिंपिक्स में भारतीयों खिलाड़ियों का अब तक का सबसे बेस्ट प्रदर्शन रहा है। 5 सितंबर को टोक्यो पैरालिंपिक्स का समापन हो गया, जिसमें भारत की अवनी लेखरा, भारतीय दल की ध्वजावाहक रहीं। इस समापन समारोह में भारत के 11 खिलाड़ियों ने शिरकत की थी।