छोड़छाड़ का विरोध करने पर फाड़ डाले कपड़े
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
राष्ट्रीय राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। दिनदहाड़े भी महिलाओं से गलत हरकत करने से बाज नहीं आ रहे। ऐसा ही एक मामला गत दिवस बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में सामने आया है। यहां बाइक सवार दो युवकों ने बीच सड़क किशोरी से छेड़छाड़ की। जब किशोरी ने इसका विरोध किया तो उन्होंने उसके कपड़े तक फाड़ डाले। इससे पहले की उक्त युवक अपने मंसूबों में कामयाब हो पाते एक आटो चालक उनको पकड़ने के लिए आगे आया। यह देखकर युवक घबरा गए और बाइक सहित मौके से भाग गए।
14 वर्षीय छात्रा रोती हुई अपने घर पहुंची। उसने अपने साथ हुई घटना अपनी मां को बताई। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से मामले की जांच कर रही है।
Teenager crossed the limits of Obscenity
Also Read : Government May Stop LPG Subsidy
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित किशोरी सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा है। दोपहर के समय वह स्कूल से अपने घर लौट रही थी। इस बीच के-ब्लॉक कड़ा घर के पास बाइक सवार दो युवकों ने उससे छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए।