India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Weather: दिल्ली में मौसम का मिजाज बदल रहा है। ठंड का असर कम हो रहा है और तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन (3 और 4 फरवरी) में दिल्ली और एनसीआर के क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव रहेगा, जिसके कारण हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है। इस बदलाव से ठंड भी टाटा-बॉय-बॉय कहने को तैयार है।
दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शनिवार की तुलना में तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई, जब अधिकतम तापमान 3.9 डिग्री ज्यादा था। आने वाले दिनों में भी दिल्ली में तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, मौसम विभाग ने 3 फरवरी को सुबह धुंध और हल्के कोहरे की संभावना जताई है, और दिन में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
Delhi Weather
मौसम विभाग के मुताबिक, 3 फरवरी को सुबह धुंध या कोहरा छा सकता है, और दिन में बादल भी रहेंगे। रात के समय गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, 4 फरवरी को भी सुबह में हल्का कोहरा और बादल छाए रहने की संभावना है, और पूर्वाह्न तक एक-दो बार हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि इस हफ्ते दिल्ली में अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
5 से 7 फरवरी तक दिल्ली और एनसीआर के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। 5 फरवरी को न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री के बीच रहेगा, जबकि 8 फरवरी तक यह 8 से 10 डिग्री तक गिर सकता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इन दिनों हवा की गति तेज रहने से घने कोहरे की समस्या नहीं होगी। 8 फरवरी तक अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिससे दिल्ली में सर्दी पूरी तरह से विदा हो सकती है।
InBL Pro U25: दिल्ली ने मुंबई टाइटन्स को रोमांचक मुकाबले में हराया