Hindi News / Delhi / Vinay Saxena Vs Atishi What Happened That Cm Atishi Thanked Lg

Vinay Saxena Vs Atishi: आखिर ऐसा क्या हुआ! जो CM आतिशी ने LG को कहा धन्यवाद

India News (इंडिया न्यूज), Vinay Saxena Vs Atishi: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। हाल ही में दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) विनय सक्सेना ने रंगपुरी इलाके की समस्याओं को उजागर किया था, जिसमें बदबूदार पानी और उफनते सीवरों की स्थिति की आलोचना की गई थी। […]

BY: Kavyanjali • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Vinay Saxena Vs Atishi: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। हाल ही में दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) विनय सक्सेना ने रंगपुरी इलाके की समस्याओं को उजागर किया था, जिसमें बदबूदार पानी और उफनते सीवरों की स्थिति की आलोचना की गई थी। इसके बाद रविवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने रंगपुरी इलाके का दौरा किया और वहां के लोगों से मुलाकात की।

Fake army officer: सेना का फर्जी अफसर बन विदेशी महिला के साथ कांड…फिर शर्मसार हुई ताज नगरी

CM Rekha ने दिल्ली के छात्रों को दे दी बड़ी खुशखबरी, अब Exam में इस्तेमाल कर पाएंगे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, खुशी से झूम उठे छात्र

Vinay Saxena Vs Atishi

सीएम आतिशी ने इस दौरान कहा कि वह उपराज्यपाल का धन्यवाद करती हैं और उनका आभार व्यक्त करती हूं। उन्होंने कहा, “अगर दिल्ली में कोई समस्या है तो हमें बताएं, दिल्ली सरकार हर समस्या का समाधान करेगी।” सीएम ने बताया कि दिल्ली सरकार 150 करोड़ रुपये की लागत से न्यू रोहतक रोड पर ड्रेनेज सिस्टम बना रही है और रंगपुरी इलाके में भी संबंधित अधिकारियों को भेजकर समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
Jaipur:दोस्ती के नाम पर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बना कर किया ब्लैकमेल

इससे पहले, उपराज्यपाल ने वीडियो जारी कर रंगपुरी इलाके की खराब स्थिति को उजागर किया था और दिल्ली सरकार से इन समस्याओं का समाधान करने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि यहां नालियां खराब हैं और सड़कें बदहाल हैं, जिनका तुरंत समाधान किया जाना चाहिए। इसके बाद सीएम आतिशी ने ट्वीट कर बताया कि सफाई अभियान शुरू किया जाएगा और सड़क-बिजली की समस्याओं का समाधान भी जल्द किया जाएगा।

Tags:

Vinay Saxena Vs Atishi
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue