Dream Interpretation: वास्तव में सपनों की दुनिया अलग होती है. कुछ सपने सुबह तक याद रहते हैं तो कुछ भूल भी जाते हैं. लेकिन, कई बार कुछ ऐसा देख लेते हैं कि मन बेचैन हो उठता है. इसी तरह का एक सपना है कि, जिसमें कोई जिंदा व्यक्ति हमें मृत अवस्था में दिखाई देता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सपने में मृत व्यक्ति का दिखना किस बात का संकेत है? इस बारे में बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य राकेश चतुर्वेदी-
जानिए, सपने में जिंदा व्यक्ति का मृत दिखना किस बात का संकेत. (Canva)
Mrityu Ke Sapne ka matlab: ये सच है कि, सपने सिर्फ हमारी आंखों का खेल नहीं होते हैं. बल्कि, हमारी सोच, भावनाओं और कई बार जीवन में घटित होने वाली घटनाओं का संकेत हो सकता है. ये सपने कभी भूतकाल की घटना का संकेत देते हैं तो कभी भविष्य की ओर इशारा करते हैं. कुल मिलाकर सपने यूं ही तो नहीं होते हैं, ये बहुत कुछ कहते भी हैं. ऐसे में बेहद जरूरी है कि आप उन सपनों के मतलब को समझें, ताकि समय रहते आप के साथ होने वाले अच्छे-बुरे कार्य की जानकारी हो सके. हालांकि, कुछ सपने सुबह तक याद रहते हैं तो कुछ भूल भी जाते हैं. लेकिन, कई बार कुछ ऐसा देख लेते हैं कि मन बेचैन हो उठता है. इसी तरह का एक सपना है कि, जिसमें कोई जिंदा व्यक्ति हमें मृत अवस्था में दिखाई देता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सपने में मृत व्यक्ति का दिखना किस बात का संकेत है? ऐसा सपना देखना शुभ या अशुभ? इस बारे में India News को बता रहे हैं गाजियाबाद के ज्योतिषाचार्य राकेश चतुर्वेदी-
ज्योतिषाचार्य कहते हैं कि, सपने में किसी जिंदा या बीमार व्यक्ति को मृत दिखना हमेशा सच नहीं होता है. हां ये जरूर है कि, ऐसे सपनों को कई बार मानसिक या भावनात्मक बदलाव से जोड़ा जाता है. यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आपके जीवन में कोई बड़ा मोड़ आने वाला है. कई बार हम किसी व्यक्ति को लेकर बहुत फिक्रमंद होते हैं. ऐसे में उसकी सेहत, हालात या भविष्य को लेकर हमारे मन में डर भी हो सकता है. वहीं, कई बार रिश्तों में भावनात्मक दूरी भी बढ़ सकती है.
बीमार व्यक्ति की मृत्यु दिखना: ज्योतिषाचार्य कहते हैं कि, आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि सपने में जो भी चीज हम देखते हैं जरूरी नहीं कि वह सही हो ही जाए. इसी तरह सपने में किसी बीमार व्यक्ति की मृत्यु दिखने का भी मतलब नहीं है कि वह सच ही हो. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस सपने का संकेत है कि जिस व्यक्ति की मृत्यु होते हुए सपने में देख रहे हैं, उस व्यक्ति की सेहत में सुधार होने वाला है.
खुद की मृत्यु दिखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि सपने में आप अपनी खुद की मृत्यु होते हुए देखते हैं तो इसका मतलब यह है कि आपकी उम्र और लंबी हो जाएगी. इसके साथ ही आपके जीवन में जो समस्याएं लंबे समय से चली आ रही हैं, वह भी खत्म होंगी. सपने में अपनी मौत होते हुए देखना आपके आने वाले भविष्य में नई चीजों की शुरुआत का सूचक भी माना जाता है.
मृत व्यक्ति को देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि आप सपने में किसी ऐसे व्यक्ति को देखते हैं, जो पहले से ही मृत हो तो यह सपना आपका उस व्यक्ति के प्रति लगाव को दर्शाता है. स्वप्न शास्त्र कहता है कि यदि इस प्रकार का सपना आपको बार-बार आए तो यह गंभीर हो सकता है.
Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…
KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…
Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ…
Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
Iran-America War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब दुनियाभर में चर्चा का…
5 kg Gas Cylinder: दिल्ली में LPG के नियम बदले! CM रेखा गुप्ता ने गोदामों…