<
Categories: बिज़नेस

Aadhaar Update: अब आधार अपडेट करना हुआ और आसान, नए मोबाइल ऐप से सहज हुआ काम, मिनटों में करें बदलाव

Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल नंबर और दूसरी जानकारी अपडेट कर सकते हैं. UIDAI ने हाल ही में यह नया आधार ऐप लॉन्च किया है.

Aadhaar Update: UIDAI ने हाल ही में एक नया ऐप लॉन्च किया है. यह ऐप कई तरह के फीचर्स से जुड़ी है. आप अपने आधार कार्ड की डिटेल्स घर बैठे ही अपडेट कर सकते हैं. इसके अलावा, आप अपने आधार अकाउंट से लिंक मोबाइल नंबर भी आसानी से अपडेट कर पाएंगे. इसके लिए आपको बार-बार आधार कार्ड सेंटर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यह नया ऐप आपको अपने पूरे परिवार के आधार कार्ड एक ही जगह पर स्टोर करने की सुविधा देता है. इसमें पांच आधार कार्ड तक लिंक करने की सुविधा दी गई है.

कैसे करें आधार अपडेट?

आधार कार्ड पर पता अपडेट करने के लिए, सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन पर नया आधार ऐप को डाउनलोड करना होगा. यह ऐप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर आसानी से मिल जाएंगी. जब ऐप डाउनलोड हो जाए तो, अपने आधार कार्ड की डिटेल्स का इस्तेमाल करके लॉग इन करें.
  • ऐप लॉग होने के बाद, नीचे दिए गए विकल्पों में से ‘Services’ पर टैप करें.
  • यहां पता और मोबाइल नंबर अपडेट करने का विकल्प मिलेगा.
  • ‘एड्रेस अपडेट’ विकल्प पर टैप करने के बाद, अगली विंडो में आपको ‘My Documents’ पर टैप करें.
  • यहां, आपको अपने पते से जुड़े दस्तावेज अपलोड करने का विकल्प होगा.
  • अगले पेज पर, अपने पते से जुड़े दस्तावेज अपलोड करें.
  • उसके बाद, 75 रुपये का पेमेंट करें.
  • कुछ दिनों बाद, आपके आधार कार्ड पर आपका पता अपडेट हो जाएगा.

फोन नंबर कैसे अपडेट करें?

अपना मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए, आपको ऊपर के भाग में बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा. यहां आपको ‘Address Update’ ऑप्शन के बजाय, आपको ‘Mobile Number Update’ ऑप्शन पर क्लिक करें. इसके बाद, आपको अपना नया मोबाइल नंबर डालने का ऑप्शन मिलेगा. नया नंबर डालने के बाद, आपके नए और पुराने, दोनों मोबाइल नंबरों पर OTP भेजा जाएगा. जब दोनों OTP वेरिफाई हो जाएगा, तो आपके आधार कार्ड पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर अपडेट हो जाएगा. कृपया ध्यान दें कि ऐप के ज़रिए अपना मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए, आपके पास अपने पुराने और नए, दोनों मोबाइल नंबरों का एक्सेस होना जरूरी है.

Recent Posts

इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…

Last Updated: October 5, 2026 23:25:45 IST

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST

यहां भी अभिनय कर रहे हो…राजपाल यादव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, 2 करोड़ जमा नहीं किए तो कहा- आपकी जगह जेल में है

Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…

Last Updated: October 5, 2026 22:51:49 IST

भारत की CERVAVAC को WHO की मंजूरी, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, दुनियाभर में बढ़ेगी सुरक्षा

Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…

Last Updated: October 5, 2026 22:05:27 IST

2 साल तक किसी ने नहीं खरीदी मिथुन की ये फिल्म, रिलीज के बाद ऐसी चली कि बन गई सुपरहिट, लता-शब्बीर के गानों ने बदली किस्मत

Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…

Last Updated: October 5, 2026 22:04:51 IST

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST