<

Surya Arghya: सूर्य को रोज जल क्यों चढ़ाना चाहिए? केवल धार्मिक या वैज्ञानिक कारण भी, जानिए इसके सेहत लाभ

Surya Arghya Health Benefits: आमतौर पर सूर्य अर्घ्य को धार्मिक महत्व से जोड़कर देखा जाता है. लेकिन, आपको बता दें कि, ये सिर्फ एक धार्मिक क्रिया ही नहीं, बल्कि वैज्ञानिक दृष्टि से भी फायदेमंद है. आप इसके सेहत को होने वाले फायदों को जानेंगे तो चौंक जाएंगे. अब सवाल है कि आखिर रोज सूर्य को अर्घ्य क्यों देना चाहिए? रोज सूर्य को जल चढ़ाने के सेहत लाभ क्या हैं? आइए जानते हैं इस  बारे में-

Surya Arghya Health Benefits: सनातन धर्म में कई ऐसी प्राचीन परंपराएं हैं जो आज भी निभाई जा रही हैं. सूर्य को जल देना इनमें से एक है. आमतौर पर सूर्य अर्घ्य को धार्मिक महत्व से जोड़कर देखा जाता है. क्योंकि, हिन्दू धर्म में सूर्य को देवता समान माना गया है. लेकिन, आपको बता दें कि, ये सिर्फ एक धार्मिक क्रिया ही नहीं, बल्कि वैज्ञानिक दृष्टि से भी फायदेमंद है. आप इसके सेहत को होने वाले फायदों को जानेंगे तो चौंक जाएंगे. क्योंकि, सूर्य की किरणों के कई लाभ बताए गए हैं. अब सवाल है कि आखिर रोज सूर्य को अर्घ्य क्यों देना चाहिए? रोज सूर्य को जल चढ़ाने के सेहत लाभ क्या हैं? आइए जानते हैं इस  बारे में-

सूर्य अर्घ्य का धार्मिक महत्व

ज्योतिष आचार्यों की मानें तो, सूर्य को हिन्दू धर्म में देवता का दर्जा दिया गया है. उन्हें साक्षात भगवान विष्णु और ब्रह्मा का स्वरूप माना गया है. वे ही ऐसे देव हैं जो प्रत्यक्ष रूप से दिखाई देते हैं और हमें जीवन, प्रकाश और ऊर्जा देते हैं. यही कारण है कि उन्हें दिन की शुरुआत में नमस्कार और अर्घ्य देकर सम्मान दिया जाता है. कई धार्मिक ग्रंथों में सूर्य देव को अर्घ्य देने से पापों का नाश और पुण्य की प्राप्ति का उल्लेख मिलता है.

सूर्य को जल चढ़ाने के वैज्ञानिक लाभ

विटामिन डी की कमी सुधारे: हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, सूर्य देव को जल देना सेहत के लिए भी फायदेमंद है. दरअसल, सूर्य अर्घ्य के लिए प्रातः काल का समय अच्छा समय होता है. आमतौर पर लोग सुबह 6 से 8 बजे तक ही सूर्य देव को जल चढ़ाते हैं. इस दौरान सूर्य की किरणें काफी जेंटल होती हैं, जिन्हें शरीरे के लिए ‘अमृत’ समान माना जाता है. वैज्ञानिक नजरिए से देखें तो इस समय की धूप से मिलने वाले विटामिन डी को हमारा शरीर बेहतर ढंग से एब्जॉर्ब कर पाता है. साथ ही, इनमें खतरनाक यूवी किरणें भी नहीं होती.

स्ट्रेस फ्री करे: सुबह सूर्य को जल देने से तनाव कम होता है. दरअसल, आजकल लोगों में तनाव, ओवरथिंकिंग, एंग्जाइटी और डिप्रेशन जैसे मेंटल इश्यूज तेजी से बढ़ रहे हैं. इससे निजात पाने के लिए लोग तमाम उपाय करते हैं. लेकिन, अगर आप रोजाना सूर्य देव को जल देने की आदत बना लें तो अधिक लाभ हो सकता है. बता दें कि, जब आप मंत्रों के साथ, आंखें बंद कर, ध्यान करते हुए, सूर्य देव को जल अर्पित करते हैं; तो एक तरह का मेडिटेशन हो जाता है.

आंखों के लिए फायदेमंद:सूर्य को सुबह जल चढ़ाने की आदत आपकी आंखों के लिए भी बड़ी फायदेमंद हो सकती है. अब सूर्य की किरणों को सीधा देखना तो खतरनाक हो सकता है लेकिन जब आप जल चढ़ाते हुए जल की धारा के जरिए सूर्य को देखते हैं, तो उससे 7 तरह की किरणें हमारी आंखों तक पहुंचती हैं. ये आंखों की मसल्स को रिलैक्स करने और यहां तक कि आंखों की रोशनी को बेहतर करने में भी मदद करती हैं. कहते हैं कि जो लोग सुबह रोजाना सूर्य देव को जल देते हैं, उन्हें आंखों के रोग नहीं होते.

हार्ट के लिए फायदेमंद: रोजाना सूर्य देव को जल चढ़ाना आपकी हार्ट हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद हो सकता है. दरअसल जब आप सूर्य को जल चढ़ाते हैं, तो उस समय आपका सीना सूर्य की तरफ होता है. इस दौरान सूर्य की सौम्य किरणें सीधा सीने पर पड़ती हैं. इससे गंभीर दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाव में मदद मिलती है.

सेल्फ डिसिप्लिन: जीवन में सेल्फ डिसिप्लिन का होना बेहद जरूरी है. इसका महत्व क्या होता है, यह कोई सफल व्यक्ति ही बता सकता है. बता दें कि, इसकी शुरुआत होती है आपके मॉर्निंग रूटीन से. ऐसे में आप रोजाना सुबह सूर्य देव को जल देने की आदत डाल सकते हैं. समय पर उठना, ग्रेटीट्यूड के साथ दिन की शुरुआत करना; आपको लाइफ में एक पॉजिटिव और प्रोडक्टिव नजरिया देने में मदद करेंगे.

सूर्य अर्घ्य देने का सही तरीका

सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें और साफ कपड़े पहनें. पूर्व दिशा की ओर मुख करके, एक तांबे के लोटे में साफ जल लें. उसमें थोड़ा सा लाल चंदन, अक्षत (चावल) और एक फूल डाल सकते हैं. फिर सूर्य की पहली किरण पर नजर रखते हुए दोनों हाथों से धीरे-धीरे जल अर्पित करें. जल गिरते समय हाथ जोड़कर “ॐ सूर्याय नमः” या “ॐ आदित्याय नमः” मंत्र बोलें.

Lalit Kumar

Recent Posts

एथेनॉल के चूल्हे पर खाना बनाना कितना किफायती? क्या गैस सिलेंडर से पड़ता है सस्ता, जानें फायदे

माना जाता है कि इसका कुल खर्च गैस सिलेंडर के मुकाबले कम आता है और…

Last Updated: March 26, 2026 11:44:39 IST

Ram Navami Bhog: राम नवमी पर क्या बनाएं प्रसाद? भगवान राम को क्या चढ़ाएं? धनिया पंजीरी से पंचामृत तक

Ram Navami Bhog 2026: राम नवमी 2026 के अवसर पर भगवान राम को कौन-कौन से…

Last Updated: March 26, 2026 11:36:33 IST

CBSE 10th Result 2026 Date: cbse.gov.in पर सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट हो सकता है जारी, ऐसे कर पाएंगे चेक

CBSE Board 10th Result 2026 Date: सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द जारी किया जा…

Last Updated: March 26, 2026 11:20:55 IST

Dhurandhar 2 Songs: धुरंधर 2 का सबसे इमोशनल गाना, जिसे सुनते ही रणवीर भी नहीं रोक पाए आंसूं; फैंस का भी दिल भर आया

Dhurandhar 2: 'धुरंधर 2: द रिवेंज' के बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ने के बाद, रणवीर…

Last Updated: March 26, 2026 11:12:59 IST

RCB-RR के बिकने से BCCI मालामाल! कमीशन में मिले 1500 करोड़ से ज्यादा, समझें पूरा हिसाब

RCB-RR Sale: राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बिकने से बीसीसीआई को बड़ा फायदा…

Last Updated: March 26, 2026 11:04:20 IST

MP Gold-Silver Prices today: मध्य प्रदेश में सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव, देखें आज का रेट!

MP Gold-Silver Prices today: आज मध्य प्रदेश में चांदी की कीमत 250,100 रुपए प्रति किलोग्राम…

Last Updated: March 26, 2026 10:58:24 IST