मध्य प्रदेश के देवरी (Devri) से दिल दहला देने वाली घटना (Heart Breaking Incident) सामने आई है, जिसको पढ़ने के बाद रोंगटे खड़े हो जाएंगे. वारदात के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.
मध्य प्रदेश के सागर जिले के देवरी से बेहद ही चौंकाने वाली वारदात सामने आई है.
Skull Found In Septic Tank: मध्य प्रदेश के सागर जिले के देवरी से बेहद ही चौंकाने वाली वारदात सामने आई है, जिसने हर किसी को पूरी तरह से हैरान कर दिया है. वैलेंटाइन डे 2026 के बीच एक रोंगटे खड़े कर देने वाले हत्याकांड का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. जहां, 22 साल के प्रिंस बाल्मीकि, जो अगस्त 2025 से लापता था, उसकी हत्या उसकी पत्नी के प्रेमी शोएब ने की थी. इतना ही नहीं, पुलिस ने आरोपी के घर के सेप्टिक टैंक से मृतक की खोपड़ी और हड्डियों के अवशेष को बरामद कर जांच के लिए भेज दिए है. आखिर क्या है इस खौफनाक हत्याकांड के पीछे की वजह जानने के लिए पूरी खबर पढ़िए.
पुलिस के मुताबिक, प्रिंस बाल्मीकि और उसकी पत्नी तुलसा की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी, जिसके बाद उन्होंने प्रेम विवाह किया था. हालांकि, शादी के बाद तुलसा का झुकाव अपने पुराने प्रेमी शोएब की तरफ दोबारा बढ़ता चला जा रहा था. साजिश के तहत प्रिंस को देवरी लाया गया, जहां शोएब ने पहले प्रिंस को नशे की लत लगाई और फिर उसे अपने रास्ते से हटाने का बेहद ही खौफनाक प्लान बनाया था.
इतना ही नहीं, 20 अगस्त को शोएब ने प्रिंस को भारी मात्रा में नशा करवाया था, नशे का फायदा उठाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी. तो वहीं, वारदात के बाद साक्ष्यों को छुपाने के लिए उसने शव को अपने घर के पीछे बने सैप्टिक टैंक में ही फेंक दिया. इतना ही नहीं, आरोपी की क्रूरता यहीं नहीं रुकी, वह शव के पास नमक डालता रहा ताकि वह जल्दी गल जाए और किसी को दुर्गंध का पता न चल सके. हत्याकांड के बाद आरोपी शोएब, प्रिंस की पत्नी तुलसा को लेकर गुजरात फरार हो गया था.
प्रिंस की गुमशुदगी की रिपोर्ट खुद उसकी पत्नी ने दर्ज कराई थी ताकि किसी को शक न हो. लेकिन गुजरात में शोएब और तुलसा के साथ रहने के कुछ वीडियो परिजनों के हाथ लग गए, जिससे घटना में शक और भी ज्यादा गहराता हुआ चला गया. फिलहाल, पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर शोएब को नरसिंहपुर से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है. पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया, जिसके बाद पुलिस ने सेप्टिक टैंक की खुदाई कर अवशेष को बरामद कर आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन…
पारूल विश्वविद्यालय नव रात्रि 2026 में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन वडोदरा (गुजरात) [भारत], 19 अक्टूबर:…
Kim Jong Un Death News Fact Check: किम जोंग उन की मौत की अफवाहों के…
Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…
पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…
चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…