<

RCB-RR के बिकने से BCCI मालामाल! कमीशन में मिले 1500 करोड़ से ज्यादा, समझें पूरा हिसाब

RCB-RR Sale: राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बिकने से बीसीसीआई को बड़ा फायदा हुआ है. बीसीसीआई को दोनों टीमों से ट्रेड डील के तहत 5-5 फीसदी कमीशन मिलेगा. इसके हिसाब से बीसीसीआई को 15,00 करोड़ रुपये से ज्यादा मिलेंगे. जानें कैसे...

RCB-RR Sale: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के नए सीजन की शुरुआत से पहले 2 बड़ी टीमों की ओनरशिप में बदलाव हुआ है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम बिक गई है. IPL टीम ट्रेड डील में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) पर 16,660 करोड़ रुपये की बोली लगी, जिससे आरसीबी IPL की सबसे महंगी टीम बन गई. वहीं, राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम 15,290 करोड़ रुपये में बिकी. IPL 2026 से पहले इन दो बड़े सौदों से BCCI को बड़ा फायदा हुआ है. दरअसल, आईपीएल टीम की बिक्री से BCCI को कमीशन मिलता है. ऐसे में RCB और RR के हजारों करोड़ों में बिकने से BCCI को भी बड़ा कमीशन मिलेगा. नियमों के अनुसार, जब भी किसी IPL टीम का मालिक बदलता है, तो ट्रेड डील के तहत BCCI को 5 फीसदी कमीशन मिलता है. ऐसे में RCB और RR की नीलामी होने के बाद BCCI को दोनों टीमों से 5-5 फीसदी कमीशन मिलेगा.

BCCI को मिलेगा कितना पैसा?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) की टीम का सौदा 16,660 करोड़ रुपये में हुआ है. इसके हिसाब से RCB की टीम BCCI को 5 फीसदी यानी 833 करोड़ रुपये देगी. वहीं, राजस्थान रॉयल्स की टीम 15,290 करोड़ रुपये में बिकी है, जिसके हिसाब से 750 करोड़ रुपये कमीशन बनता है. इसका मतलब है कि इन दोनों टीमों के बिकने से BCCI को कुल 1,583 करोड़ रुपये मिलेंगे.

कौन हैं RCB और RR के नए मालिक?

24 मार्च को RCB और RR की नीलामी हुई है. RCB को आदित्य बिरला ग्रुप के नेतृत्व वाली कंसोर्टियम ने खरीदा है, जिसमें टाइम्स ग्रुप, ब्लैकस्टोन और बोल्ट वेंचर्स भी शामिल हैं. इस डील में  RCB की पुरुष और महिला दोनों टीमें शामिल हैं. वहीं, राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की बात करें, तो काल सोमानी के नेतृत्व वाली कंसोर्टियम ने खरीदा है. इस कंसोर्टियम में वॉलमार्ट परिवार के रॉब वाल्टन और फोर्ड परिवार की शीला फोर्ड हैम्प भी शामिल हैं.

दोनों टीमों ने 1-1 बार जीता IPL

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स ने 1-1 बार आईपीएल का खिताब हासिल किया है. राजस्थान रॉयल्स ने सबसे पहले साल 2008 में IPL ट्रॉफी उठाई थी. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2025 में पहली बार खिताब हासिल किया था. अब नए सीजन में ये दोनों टीमें एक बार IPL ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी. बता दें कि 28 मार्च से IPL 2026 की शुरुआत होने जा रही है. इस सीजन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

स्कोडा स्लाविया का नया अवतार तैयार, नए लुक और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च डेट आई सामने, जानें क्या-क्या बदला

New Skoda Slavia: स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने नई स्लाविया फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन पुणे के…

Last Updated: September 29, 2026 19:31:20 IST

पितृपक्ष: पूर्वजों और दोहराते जीवन-पैटर्न को समझने का समय: Psychic Medium Daksh

नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…

Last Updated: September 29, 2026 18:52:18 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST

एलजीई इंडिया को इनोवेटिव एचआर प्रैक्टिसेज और सीएचओ को इम्पैक्टफुल एचआर लीडर अवार्ड

नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…

Last Updated: September 29, 2026 18:22:21 IST

20 साल की शादी का खौफनाक अंत; घरेलू कलेश ने ले ली रिपोर्टर की जिंदगी, पत्नी ने सिल-बट्टे से कर दी हत्या

Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया.…

Last Updated: September 29, 2026 18:13:23 IST

सर्वोटेक ने ‘नवआरंभ 2026’ में नेक्स्ट-जेन सोलर इनवर्टर्स लॉन्च कर चैनल पार्टनरशिप का जश्न मनाया

नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…

Last Updated: September 29, 2026 18:07:20 IST