<
Categories: धर्म

शनि की साढ़े साती या ढैय्या से हैं पीड़ित? शनिवार के इन 5 उपायों से प्रसन्न होंगे शनिदेव, टल जाएंगे संकट!

shaniwar ke upay: शनिदेव का दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए विशेष माना जाता है. अगर आप शनि की साढ़े साती या ढैय्या से पीड़ित है, तो आपको शनिवार को कुछ विशेष उपाय जरूर करने चाहिए. आइए, जानते हैं शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय.

shaniwar ke upay: सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवता को समर्पित है. इसी तरह शनिवार को शनिदेव की पूजा विधान है. शनिदेव का दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए विशेष माना जाता है. खासकर अगर आप शनि की साढ़े साती या ढैय्या से पीड़ित है, तो आपको शनिवार को कुछ विशेष उपाय जरूर करने चाहिए. जैसे, शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करने से भी शनि प्रकोप से मुक्ति मिलती है. साथ ही अगर शाम के समय पीपल के नीचे दीपक जलाया जाए, तो भी शनिदेव शांत रहते हैं. आइए, जानते हैं शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय.

साढ़े साल की अवधि है साढ़े साती

शनि की साढ़े साती और ढैय्या ज्योतिष में शनि ग्रह के प्रभाव को दर्शाती हैं. जब शनि ग्रह किसी व्यक्ति की जन्म राशि के ऊपर, पहले और बाद वाली राशि में गोचर करता है, तो लगभग 7.5 साल की अवधि बनती है, जिसे साढ़े साती कहा जाता है. वहीं, जब शनि चौथे या आठवें भाव में आता है, तो लगभग ढाई साल की अवधि को ढैय्या कहते हैं.

शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय

पीपल के पेड़ का उपाय: शनिवार को सुबह सूर्योदय से पहले उठना है. स्नान करके सफेद वस्त्र धारण करें. इसके बाद किसी ऐसे स्थान पर जाए, जहां पर पीपल का वृक्ष हो. यह उपाय आपको 8 शनिवार तक जरूर करना चाहिए.

पीपल की जड़ पर ये चीजें चढ़ाएं: शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष की पूजा जरूर करनी चाहिए. जड़ में गाय का दूध, तिल और चंदन मिला पवित्र जल अर्पित करें. इसके बाद जनेऊ, फूल और प्रसाद चढ़ाएं. धूप और दीप जलाकर आरती करें. इससे शुभ फल प्राप्त होते हैं.

ईष्टदेव के मंत्र जप करें: शांत मन से आसन पर बैठें या खड़े हो जाएं. श्रद्धापूर्वक अपने इष्टदेव के मंत्रों का जाप करें. यह जाप आपको शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा. नियमित रूप से मंत्र जाप करने से जीवन में सुख और समृद्धि आएगी.

पीपल की परिक्रमा करें: पूजा में पीपल के पेड़ की परिक्रमा करने का विधान है. पीपल की जड़ में अर्पित जल को घर में छिड़कने से शनिदेव की कृपा मिलने से साथ घर से नकारात्मकता भी दूर हो जाती है.

घर में लगाएं पीपल का पौधा: शनिवार के दिन मंदिर में पीपल का पौधा लगाने से सभी ग्रह दोष शांत हो जाते हैं. जो व्यक्ति इस पौधे की देखभाल करता है, उसके जीवन में सुख और समृद्धि आती है. इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा, मंगल दोष से मुक्ति के लिए करें ये उपाय, जानें पूजा विधि

Maa Chandraghanta Puja: शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन 13 अक्टूबर को मां दुर्गा के चंद्रघंटा…

Last Updated: October 12, 2026 23:21:07 IST

15 साल की किशोरी को हवस का शिकार बनाकर किया प्रेग्नेंट, पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंची अस्पताल, मृत बच्चे को दिया जन्म

Banda rape case: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में 15 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म…

Last Updated: October 12, 2026 23:06:04 IST

सुधा यादव को कर्नाटक की कमान, तमिलनाडु जाएंगे राजेंद्र अर्लेकर, 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, जानें किसे मिला कौन सा राज्य

Sudha Yadav Karnataka Governor: राष्ट्रपति भवन ने 12 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस कम्युनिके में…

Last Updated: October 12, 2026 21:57:53 IST

Rajkot robbery case: मामा के 40 लाख हड़पने का प्लान, भांजे ने रची 11 लाख की लूट की कहानी, पुलिस ने ऐसे खोला राज

Rajkot robbery case: गुजरात के राजकोट में 11 लाख रुपये की कथित लूट के मामले…

Last Updated: October 12, 2026 21:42:05 IST

पुंछ में LoC के पास धमाका, 4 की मौत का दावा, लश्कर कमांडर फैजान की पहचान, सीमा पर अलर्ट

Jammu and Kashmir Poonch blast: जम्मू कश्मीर के पुंछ में LoC के पास कृष्णा घाटी सेक्टर…

Last Updated: October 12, 2026 20:33:09 IST

IPO opening this week: शेयर बाजार में इस हफ्ते IPO की बहार, 9 कंपनियां खोलेंगी इश्यू, किसकी कीमत कितनी?

IPO opening this week: 12 अक्टूबर से शुरू हो रहे सप्ताह में 6 मेनबोर्ड और…

Last Updated: October 12, 2026 20:07:17 IST