Hindi News / Dharam / A Rare Coincidence Is Being Made After 110 Years On Chaitra Navratri 2023

चैत्र नवरात्रि पर 110 सालों बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, विशेष फल की होगी प्राप्ती, समस्याएं होंगी दूर

इंडिया न्यूज़: (Chaitra Navratri 2023) चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 22 मार्च 2023, बुधवार के दिन होगा। नवरात्रि के इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ प्रमुख स्वरूपों की उपासना की जाती है। शास्त्रों के अनुसार, चैत्र नवरात्रि में नवदुर्गा की उपासना करने से भी कष्ट और दुख दूर हो जाते हैं, साथ ही साधकों […]

BY: Nishika Shrivastava • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज़: (Chaitra Navratri 2023) चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 22 मार्च 2023, बुधवार के दिन होगा। नवरात्रि के इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ प्रमुख स्वरूपों की उपासना की जाती है। शास्त्रों के अनुसार, चैत्र नवरात्रि में नवदुर्गा की उपासना करने से भी कष्ट और दुख दूर हो जाते हैं, साथ ही साधकों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। बता दें कि इस साल चैत्र नवरात्रि पर अत्यंत दुर्लभ संयोग का निर्माण हो रहा है। खास बात ये है कि इस संयोग का निर्माण 110 सालों के बाद चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन पर हो रहा है। जानिए इससे जुड़ी ये महत्वपूर्ण जानकारी।

चैत्र नवरात्रि 2023 शुभ समय, मुहूर्त

हिन्दू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 21 मार्च 2023 रात्रि 09 बजकर 22 मिनट पर होगी और इसका समापन 06 बजकर 50 मिनट होगा। चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन कलश स्थापना का समय सुबह 06 बजकर 14 मिनट से सुबह 07 बजकर 55 मिनट के बीच रहेगा।

साल 2025 में होलिका दहन पर रहेगा भद्रा का साया, छोटी सी गलती बन सकती है अपशकुन, जानें शुभ मुहूर्त बचाव के उपाय!

Chaitra Navratri 2023

चैत्र नवरात्रि 2023 पर 110 सालों बाद दुर्लभ संयोग

अध्यात्मिक विद्वानों के अनुसार, इस वर्ष मां दुर्गा नौका पर सवार होकर भक्तों को दर्शन देंगी। इस साल चैत्र नवरात्रि पर 110 वर्ष यानि करीब एक शतक बाद बृहस्पति और बुध ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। धार्मिक दृष्टिकोण से इस संयोग को शुभ माना जा रहा है। इसके साथ इस दिन सुबह 07 बजकर 48 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा और इसके बाद ब्रह्म योग प्रारंभ हो जाएगा। ज्योतिष शास्त्र में इन दोनों योग को भी बहुत ही शुभ माना जाता है। साथ ही इस अवधि में पूजा-पाठ करने से साधकों को विशेष फल प्राप्त होता है और जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो जाएंगी।

Tags:

Chaitra NavratriChaitra Navratri 2023Chaitra Navratri 2023 Datechaitra navratri 2023 kab haiChaitra Navratri 2023 Kalash SthapanaChaitra Navratri 2023 PujaChaitra Navratri 2023 Time

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue