India News(इंडिया न्यूज), Aaj Ka Panchang : राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 03, शक संवत 1946, ज्येष्ठ, कृष्ण प्रतिपदा, शुक्रवार, विक्रम संवत 2081। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 11, जिल्काद 15, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 24 मई 2024 ई. है। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक है।
प्रतिपदा तिथि सायं 07:25 बजे उपरान्त द्वितीया तिथि प्रारम्भ। अनुराधा नक्षत्र प्रातः 10:10 बजे आरंभ होगा, उसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र आरंभ होगा। शिव योग प्रातः 11 बजकर 21 मिनट तक उपरांत सिद्ध योग का आरंभ। तैतिल करण प्रातः 07 बजकर 24 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।
आज ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.04 बजे से 4.45 बजे तक है। विजय मुहूर्त दोपहर 2:36 बजे से 3:31 बजे तक रहेगा. निशीथ काल मध्यरात्रि 11:57 बजे से 12:38 बजे तक है। गोधूलि बेला सायं 7:09 बजे से 7:30 बजे तक है। अमृत काल सुबह 7.08 बजे से 8.51 बजे तक है।
राहुकाल सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक है। गुलिक काल प्रातः 7:30 बजे से प्रातः 9 बजे तक। प्रातः 3.30 से 4.30 तक यमगण्ड। दुर्मुहूर्त काल प्रातः 8.11 बजे से प्रातः 9.06 बजे तक है। इसके बाद दोपहर 12:46 से 1:41 बजे तक।
आज का उपाय: मां लक्ष्मी को गुलाब के फूल चढ़ाएं और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
Swati Maliwal: बिभव कुमार को बचा रहे हैं अरविंद केजरीवाल, स्वाति मालीवाल का बड़ा आरोप- India news
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.