होम / Aaj Ka Rashifal: मिथुन और धनु राशियों के लिए सामान्य रहेगा आज का दिन, जानें कैसा होगा बाकि राशि का आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: मिथुन और धनु राशियों के लिए सामान्य रहेगा आज का दिन, जानें कैसा होगा बाकि राशि का आज का राशिफल

Ankita Pandey • LAST UPDATED : August 30, 2024, 9:57 am IST

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: पंचांग के अनुसार आज शुक्रवार 30 अगस्त 2024 को भाद्रपद मास की द्वादशी तिथि रहेगी। आज पुनर्वसु और पुष्य नक्षत्र रहेगा साथ ही व्यतिपात और वरियान योग भी रहेगा। चंद्रमा कर्क राशि में रहेगा, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है। तुला राशि वालों को कुछ परेशानियां हो सकती हैं। वहीं धनु राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। जानें आज का राशिफल…

मेष राशि

आज मेष राशि वालों में दिखावे की भावना अधिक रहेगी। आप अपनी क्षमता से अधिक दिखावा करने का प्रयास करेंगे। लोक-लाज के कारण आप न चाहते हुए भी कई कार्य करने को विवश होंगे। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी तथा आप धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में भी शामिल हो सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन काम के प्रति आलस्य दिखाएंगे। व्यवसायी आज देर से निर्णय लेने के कारण लाभ के अवसर खो सकते हैं, इसलिए आज आलस्य को हावी न होने दें तथा सोच-समझकर निर्णय लें।

वृषभ राशि

आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए लाभदायक रहेगा, लेकिन आप जो भी कार्य करें उसमें सावधानी और सतर्कता बनाए रखें। कार्यस्थल पर सहकर्मियों और सहयोगियों के कारण आपको कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपको उनके कार्यों में सहयोग करने के लिए आगे आना होगा। काम के साथ-साथ आज मनोरंजन करने से आप और आपके सहकर्मी प्रसन्न रहेंगे।

ये 3 राशियां अपने हुनर से जीत सकती हैं दुनिया, बस जल्दबाजी में कभी न करें ऐसा कोई काम

मिथुन राशि

आज सार्वजनिक क्षेत्र में मिथुन राशि वालों की छवि धनवानों जैसी रहेगी, भले ही अंदर कुछ और हो। उच्च अधिकारियों या उच्च प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बनेंगे, उनका व्यक्तिगत लाभ भी आपको मिलेगा। दोपहर बाद भाग्योदय की स्थिति बनेगी। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, भले ही थोड़ी देर हो जाए। सहकर्मी आपकी बातों को विश्वास के साथ मान सकते हैं, जिससे काम सुचारू रूप से चलता रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले आज अपने ज्ञान और बुद्धि के बल पर धन कमाएंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा भी आधे काम को आसान बना देगी। व्यापारी वर्ग बिना झिझक निवेश का जोखिम उठा सकते हैं, लाभ होगा। नौकरीपेशा लोग भी अधिकारियों की कृपा से बेहतर काम करेंगे और कार्यक्षेत्र में तरक्की करेंगे। परिवार के लोग आपकी तारीफ करेंगे। परिवार के बड़े-बुजुर्ग किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे। महिलाएं अपने दाम्पत्य जीवन को खुशहाल बनाने के लिए पूरा ध्यान परिवार पर लगाएंगी।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए दिन का पहला भाग उम्मीदों के अनुरूप रहेगा। धन को लेकर काफी गंभीर स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में पुराने अनुबंधों से धन लाभ होगा। नया अनुबंध मिलने की भी संभावना है, लेकिन उसमें बाधाएं आएंगी।प्रलोभनों से बचें, व्यापार या अन्य कारणों से यात्रा हो सकती है। घरेलू माहौल सामान्य रहेगा और महत्वपूर्ण कार्यों में महिलाओं की सलाह कारगर रहेगी।

कन्या राशि

दिन के पहले भाग में कन्या राशि वालों में उदासीनता का भाव रहेगा। किसी भी काम के प्रति उत्साह नहीं रहेगा, परिवार के लोग भी दैनिक कार्यों के लिए एक-दूसरे का मुंह ताकते रहेंगे। घर और कार्य क्षेत्र में अशांति रहेगी। दोपहर बाद स्थिति में सुधार आना शुरू हो जाएगा, कार्य व्यवसाय में लाभदायक सौदे मिलेंगे, धन संबंधी समस्याओं का समाधान होगा, अन्य रुके हुए कार्य भी गति पकड़ेंगे। आप कोई नया कार्य भी शुरू कर सकते हैं, इससे आपको निकट भविष्य में लाभ मिलेगा।

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रह सकता है। दिन की शुरुआत में कोई शुभ समाचार मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आज किसी की सलाह से महत्वपूर्ण व्यापारिक या पारिवारिक निर्णय लें, अपने लिए कोई गलत निर्णय लेने की प्रबल संभावना है। मध्याह्न के बाद स्वभाव में चंचलता रहेगी, गंभीर कार्यों में लापरवाही दिखाई देगी, जिसका परिणाम निराशाजनक रहेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। व्यापार में अचानक धन प्राप्ति से आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार के सदस्य लाभ प्राप्ति में सहायक होंगे। दोपहर से पहले अति आवश्यक कार्य निपटा लें, उसके बाद स्थिति थोड़ी प्रतिकूल रहेगी। परिवार के सदस्यों, विशेषकर महिलाओं या भाई-बहनों के बीच किसी कारणवश मनमुटाव होने की संभावना है। व्यापार में भी आपकी मेहनत का कोई और फायदा उठा सकता है। सार्वजनिक क्षेत्र में अभद्र बयानबाजी से बचना होगा।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। दिन के पहले भाग में कार्य में मनचाही सफलता मिलने से मन संतुष्ट रहेगा। आज धन प्राप्ति की भी संभावना है। दूर रहने वाले प्रियजनों से शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में भी सुख-शांति बनी रहेगी। लेकिन दोपहर के बाद का समय विपरीत परिणाम देगा। यात्रा करते समय तथा बिजली के उपकरणों के मामले में अत्यधिक सावधानी बरतें। अप्रत्याशित खर्च बढ़ेंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले आज जो भी कार्य करेंगे, उसमें उन्हें सफलता मिलेगी। व्यवहारिकता के बल पर आप अपना काम पूरा कर लेंगे। स्वभाव में थोड़ी कठोरता जरूर रहेगी, जिससे आस-पास के लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। किसी का रूखा व्यवहार आपके मन को ठेस पहुंचा सकता है। आर्थिक दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा, आय-व्यय एक समान होने के कारण आप बचत नहीं कर पाएंगे।

धनु राशि

दिन की शुरुआत में धनु राशि के जातकों को अपने व्यवहार कौशल और सामाजिक प्रतिष्ठा से लाभ होगा। शुरुआत में व्यापार में व्यवस्था रहेगी और लाभ के अवसर मिलेंगे। अटके हुए कार्यों में गति आएगी, लेकिन दोपहर बाद स्थिति पूरी तरह से उलट जाएगी। जहां लाभ की संभावना थी, वहां नुकसान भी होगा। किसी कारण से कोई महत्वपूर्ण काम बीच में ही छोड़ना पड़ सकता है। हाथ में लिए हुए अनुबंध रद्द हो सकते हैं। नौकरी व्यवसाय से जुड़ी महिलाओं को आज अधिक सावधानी से काम करना चाहिए, छोटी सी गलती भी नुकसान का कारण बन सकती है।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए दिन उलझन भरा रहेगा। शुरुआत में कार्यक्षेत्र में मंदी के कारण निराशा रहेगी। खराब स्वास्थ्य के कारण काम के प्रति उत्साह में कमी रहेगी। घर में बेकार की बातों को लेकर बहस भी हो सकती है। दोपहर बाद स्थिति में सुधार होगा। विरोध करने वाले लोग आपको सांत्वना देंगे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। व्यापार में अचानक धन प्राप्ति से आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार के सदस्य लाभ प्राप्ति में सहायक होंगे। दोपहर से पहले अति आवश्यक कार्य निपटा लें, उसके बाद स्थिति थोड़ी प्रतिकूल रहेगी। परिवार के सदस्यों, विशेषकर महिलाओं या भाई-बहनों के बीच किसी कारणवश मनमुटाव होने की संभावना है।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। दिन के पहले भाग में कार्य में मनचाही सफलता मिलने से मन संतुष्ट रहेगा। आज धन प्राप्ति की भी संभावना है। दूर रहने वाले प्रियजनों से शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में भी सुख-शांति बनी रहेगी। लेकिन दोपहर के बाद का समय विपरीत परिणाम दे सकता है।

Aaj Ka Panchang: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT