ADVERTISEMENT
होम / धर्म / Ashad Month 2024: आषाढ़ में करें इन चीजों का दान, बाधा होगे दूर धन की होगी प्राप्ती – IndiaNews

Ashad Month 2024: आषाढ़ में करें इन चीजों का दान, बाधा होगे दूर धन की होगी प्राप्ती – IndiaNews

BY: Simran Singh • LAST UPDATED : June 25, 2024, 6:54 am IST
ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

Ashad Month 2024: आषाढ़ में करें इन चीजों का दान, बाधा होगे दूर धन की होगी प्राप्ती – IndiaNews

Ashad Month 2024

India News (इंडिया न्यूज), Ashad Month 2024: हिंदू धर्म में हर महीने का विशेष महत्व होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार साल का चौथा महीना आषाढ़ होता है। इस महीने में भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व होता है। धार्मिक दृष्टि से इस महीने को विशेष रूप से शुभ माना जाता है। मान्यता है कि यह महीना भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस महीने में भगवान विष्णु के साथ-साथ माता लक्ष्मी की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है।

कहते हैं कि इस महीने में भगवान विष्णु की पूजा करने से व्यक्ति को आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इतना ही नहीं शास्त्रों में दान का विशेष महत्व बताया गया है। इससे परिवार में सुख-समृद्धि आती है। जानिए इस महीने में किन चीजों का दान करना विशेष माना जाता है।

  • इन चीजों का करें दान
  • धन की होगी प्राप्ती
  • इन बातों का रखें ध्यान

आषाढ़ महीने में करें इन चीजों का दान

वस्त्रों का दान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आषाढ़ महीने में वस्त्रों का दान विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है। अगर आप इस महीने में वस्त्र दान करते हैं तो इससे पुण्य में वृद्धि होती है। साथ ही दरिद्रता का नाश होता है। हालांकि वस्त्र दान करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वस्त्र कहीं से भी फटे हुए न हों। Ashad Month 2024

Kartik Aaryan ने चंदू चैंपियन की बॉक्स ऑफिस सफलता पर किया रिएक्ट, नेगेटिव बोलने वालों को दिया करारा जवाब -IndiaNews

अन्न दान Ashad Month 2024

आषाढ़ माह में अन्न दान को भी विशेष महत्व दिया गया है। अगर कोई इस माह में अन्न दान करता है तो इससे यश की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि इस माह में अन्न दान करने से व्यक्ति के घर में अन्न के भंडार भरे रहते हैं। इतना ही नहीं व्यक्ति को कभी भी धन की कमी नहीं होती है। साथ ही भगवान विष्णु का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। Ashad Month 2024

बैकलेस ड्रेस पहन Mika Singh संग रोमांटिक होती दिखी ‘आश्रम’ की ‘बबीता’, यूज़र्स ने किया ट्रोल-IndiaNews

काले तिल का दान Ashad Month 2024

आषाढ़ माह में पितरों का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। इस माह में काले तिल का दान करना शुभ होता है। कहा जाता है कि अगर इस माह में काले तिल का दान किया जाए तो पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

India News Naveen Patnaik: ‘केंद्र को जवाबदेह बनाएंगे…’, राज्यसभा में BJD ने एनडीए सरकार को दिया झटका -IndiaNews

Tags:

India newsIndia News Dharamindianewslatest india newsnews indiatoday india newsइंडिया न्यूज

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT