होम / Astro Tips: तिल के तेल का दीपक जलाना माना जाता है बेहद शुभ, मिलते हैं कई लाभ, बस इन बातों का रखें ख्याल

Astro Tips: तिल के तेल का दीपक जलाना माना जाता है बेहद शुभ, मिलते हैं कई लाभ, बस इन बातों का रखें ख्याल

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : November 3, 2023, 12:25 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Astro Tips: सनातन धर्म में भगवान की कृपा की प्राप्ति के लिए पूजा-अर्चना करने का विशेष विधान होता है। इस दौरान दीपक जलाने का विशेष महत्व होता है। दीपक के बिना कोई भी पूजा अधूरी समझी जाती है और भगवान के सामने घी के तेल का दीपक जलाकर पूजा संपन्न मानी जाती है। वहीं हिंदू धर्म में अलग-अलग तेल का दीपक जलाने का अपना अलग ही महत्व है। तो चलिए जानते हैं कि तिल के तेल का दीपक जलाने से क्या लाभ होता है।

वातावरण होता है शुद्ध 

बता दें कि, तिल के तेल का दीपक जलाने से वातावरण में व्याप्त नकारात्मकता चीजें समाप्त होती है, जिससे वातावरण शुद्ध रहता है। जिससे साधक को मानसिक शांति मिलती है।

मां लक्ष्मी होती है प्रसन्न 

मुख्य द्वार पर तिल के तेल का दीपक जलाने से मां लक्ष्मी काफी प्रसन्न होती हैं और साधक पर अपनी दया दृष्टि बनाए रखती हैं। इसके साथ ही इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का भी प्रवेश नहीं होता है।

चंद्रमा की स्थिति होती है मजबूत

तिल के तेल का दीपक जलाने से कुंडली में सूर्य की स्थिति काफी मजबूत होती है, जिससे साधक के कार्यक्षेत्र में तरक्की का योग बनता हैं। इसके साथ ही इससे कुंडली में चंद्रमा की स्थिति भी काफी मजबूत बनती है।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

तिल के तेल का दीपक जलाते समय कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। जैसे कि तिल के तेल का दीपक जलाने के लिए लाल धागे की बत्ती सबसे अच्छी मानी जाती है। तिल के तेल का दीपक देवी-देवताओं की बाईं हाथ की तरफ जलाना शुभ होता है। इसके साथ ही इस बात का भी विशेष ध्यान रखें कि, पूजा के बीच में दीपक बुझना नहीं चाहिए, वरना इसका पूर्ण फल आपको प्राप्त नहीं होगा।

डिसक्लेमर इस लेख में शामिल कोई भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। यह विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई जा रही है। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसको सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अलावा, किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी वह स्वयं उपयोगकर्ता की ही होगी इंडिया न्यूज इसका जिम्मेदार नहीं होगा।

ये भी पढ़ें –

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT