होम / Basant Panchami Muhurat Mantra Timings Vidhi 2022 विवाह के लिए अबूझ मुहूर्त है 5 फरवरी की वसंत पंचमी ?

Basant Panchami Muhurat Mantra Timings Vidhi 2022 विवाह के लिए अबूझ मुहूर्त है 5 फरवरी की वसंत पंचमी ?

Amit Gupta • LAST UPDATED : February 2, 2022, 1:11 pm IST

Muhurat for Marriage on Basant Panchami in 2022 विवाह के लिए अबूझ मुहूर्त है 5 फरवरी की वसंत पंचमी ?

मदन गुप्ता सपाटू, ज्योतिर्विद्

Muhurat for Marriage on Basant Panchami in 2022: इस वर्ष मार्च मास में विवाह (Marriage) के मुहूर्त (Muhurat) नहीं हैं। हालांकि फरवरी में विवाह के कई मुहूर्त हैं परंतु वसंत (basant panchami) का दिन विवाह की दृष्टि से बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन कई सामाजिक संस्थाएं सामूहिक विवाहों का आयोजन भी कर रही हैं । पंचांगानुसार, माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन वसंत पंचमी आती है जो इस बार 5 फरवरी को पड़ रही है।

Basant Panchami 2022 Timings (Muhurat for Marriage on Basant Panchami in 2022)

Basant Panchami 2022

शनिवार की प्रातः आरंभ हुई बसंत की पंचमी तिथि (basant panchami timings), रविवार की सुबह तक रहेगी। यह दिन वसंत के आगमन का प्रथम दिवस है। पुरानी कहावत है- आया वसंत जाड़ा उड़ंत। यह दिन ऋतु परिवर्तन का परिचायक भी है। भगवान कृष्ण इस उत्सव के अधिदेवता भी हैं। पक्षियों में कलरव, भवरों की गुंजन, पुष्पों की मादकता से युक्त वातावरण वसंत ऋतु की विशेषता है। पशु-पक्षियों तक में कामक्रीड़ा की अनुभूति होने लगती है। वस्तुतः यह मदनोत्सव का आरंभ है। इसी दिन, कामदेव के साथ साथ रति व सरस्वती का पूजन भी होता है। होली का प्रारंभ भी इस दिन से होता है और समापन फाल्गुन की पूर्णिमा पर होलिका दहन पर होता है।

Must Read: Muhurat for Marriage On Basant Panchami In 2022 बसंत पंचमी पर विवाह के लिए शुभ योग

Must Read: Happy Basant Panchami 2022 Wishes

जैसे सावन में सब हरा हरा दिखता है, वसंत पर हर जगह पीला रंग दिखता है। पीली सरसों, पीले परिधान, पीली पतंगे, पीले मिष्ठान, वातावरण वासंती हो जाता है।

क्या है वसंत पर पीले रंग का महत्व? Saraswati Puja time

Basant Panchami 2022

saraswati puja vidhi: पीला रंग ज्योतिष में गुरु ग्रह से जुड़ा हुआ है जो ज्ञान, विद्या, अध्यन, विद्वता, बौद्धिक उन्नति आदि का प्रतीक है। इसलिए ज्ञान की देवी माता सास्वती (saraswati puja) की आराधना भी इसी दिन की जाती है। विज्ञान की बात करें तो पीला रंग के उपयोग से हमारे रक्त में हीमोग्लोबिन बढ़ता है। पीले रंग के परिधान सूर्य की उर्जा से मिलकर हमारे हमारे मस्तिष्क को और एक्टिव बनाते हैं। हमारे देश में ऋषि मुनि पीले रंग के परिधानों का उपयोग करते रहे हैं। यही नहीं पीले रंग के खाद्य पदार्थों के सेवन से भी शरीर अधिक हृष्ट पुष्ट रहता है चाहे वह वासंती हलवा हो या स्वर्ण भस्म हो।

Basant Panchami Recipes बसंत पंचमी व्यंजनों का उठायें आनंद

बसंत पंचमी शुभ मुहूर्त Saraswati Puja Muhurat

Happy Basant Panchami Messages 2022

basant panchami time: सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त (basant panchami muhurat) पांच फरवरी की सुबह 6 बजकर 43 मिनट से अगले दिन सुबह 6 बजकर 43 मिनट तक है। इस दौरान पूजन के लिए शुभ समय 5 फरवरी को सुबह 6.43 से 12.35 तक रहेगा (basant panchami time, basant panchami puja time)।

क्या क्या कर सकते हैं वसंत पंचमी पर? Basant Panchami Vidhi

Basant Panchami 2022

  • basant panchami shubh muhurat: सगाई या विवाह कर सकते हैं।
  • basant panchami samagri: नया कारोबार आरंभ कर सकते हैं।
  • गृह प्रवेश, मकान की नींव डाल सकते हैं।
  • नया वाहन, बर्तन ,सोना, घर, नए वस्त्र, आभूषण, वाद्य यंत्र, म्युजिक सिस्टम आदि खरीदने का शुभ दिन है।
  • किसी नए कोर्स में एडमिशन, विदेश जाने के लिए आवेदन या संबंधित परीक्षा ।
  • लांग अर्म इन्वेस्टमेंट, दीर्घकालीन निवेश, बीमा पालिसी, बैंक खाता आदि।
  • कोई नवीन कार्य आरंभ करें, शिक्षा या संगीत से संबंधित।

क्यों खास है बसंत पंचमी ? Basant Panchami Vidhi 2022

Basant Panchami Muhurat Mantra Timings Vidhi 2022

  • बसंत पंचमी के दिन को माता पिता अपने बच्चों की शिक्षा-दीक्षा की शुरुआत के लिए शुभ मानते हैं। इस दिन बच्चे की जिह्वा पर शहद से ए बनाना चाहिए इससे बच्चा ज्ञानवान होता है व शिक्षा जल्दी ग्रहण करने लगता है।
  • बच्चों को उच्चारण सिखाने के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ माना जाता है।
  • 6 माह पूरे कर चुके बच्चों को अन्न का पहला निवाला भी इसी दिन खिलाया जाता है।
  • चूंकि बसंत ऋतु प्रेम की रुत मानी जाती है और कामदेव अपने बाण इस ऋतु में चलाते हैं इस लिहाज से अपने परिवार के विस्तार के लिए भी यह ऋतु बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसलिए बसंत पंचमी को परिणय सूत्र में बंधने के लिए भी बहुत सौभाग्यशाली माना जाता है व बहुत से युगल इस दिन अपने दांपत्य जीवन की शुरुआत करते हैं।
  • गृह प्रवेश से लेकर नए कार्यों की शुरुआत के लिए भी इस दिन को शुभ माना जाता है।
  • इस दिन कई लोग पीले वस्त्र धारण कर पतंगबाजी भी करते हैं।
  • पेन, काॅपी, किताबों की भी पूजा

बसंत पंचमी के दिन पेन, काॅपी, किताबों की भी पूजा की जाती है। ऐसा करने से देवी सरस्वती वरदान प्रदान करती हैं। भारत देश के सरस्वती, विष्णु और शिव मंदिरों में इस त्योहार का उत्साह सर्वाधिक होता है। अधिकांश स्थानों पर मेले आयोजित किए जाते हैं, जो मुख्यतः संबंधित देवी-देवता को ही समर्पित होते हैं।

बसंत पंचमी की पूजा करने की विधि Basant Panchami Muhurat 2022

Visarjan Quotes on Saraswati Puja

वसंत पंचमी का पर्व भगवान विष्णु व सरस्वती जी की आराधना का पावन दिवस है।प्रातः काल स्नान के बाद पीले वस्त्र पहन कर धूप दीप, नैवेद्य , व लाल रोली से दोनों की पूजा अचर्ना की जानी चाहिए परंतु इससे पूर्व गणेश जी का पूजन अवश्य होना चाहिए।पीले व मीठे चावलों का भोग लगाना चाहिए।

Also Read: Basant Panchami Saraswati Pooja Vidhi Or Katha बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा

Basant Panchami Procedure

Visarjan Quotes on Saraswati Puja

वाणी, शिक्षा एवं अन्य कलाओं की अधिष्ठात्री देवी मां की आराधना छात्रों को अवश्य करनी चाहिए। इस दिन सरस्वती सिद्ध करके मंत्र साधना में सिद्धि प्राप्त करनी चाहिए। कण्ठ में सरस्वती को स्थापित किया जाता है। स्वर,संगीत, ललित कलाओं, गायन वादन, लेखन यदि इस दिन आरंभ किया जाए तो जीवन में सफलता अवश्य मिलती है।

What Not To Do On Basant Panchami बसंत पंचमी क्या करें और क्या न करें

बसंत पंचमी पर कौन सा करें पाठ या मंत्र ? Basant Panchami Mantra

Basant Panchami Saraswati Pooja Vidhi Or Katha

यह मंत्र कमजोर विद्यार्थी या उनके अभिभावक भी मां सरस्वती के चित्र को सम्मुख रख के 5 या 11 माला कर सकते हैं।

ओम् ऐं सरस्वत्यै नमः

Activities Related To Basant Panchami बसंत पंचमी का थीम रंग पीला

History And Importance of Basant Panchami बसंत पंचमी इतिहास के झरोखों से

बसंत पंचमी पर वाक सिद्धि हेतु यह मंत्र जाप करें Basant Panchami Mantra 2022

Visarjan Quotes on Saraswati Puja

ओम् हृीं ऐं हृीं ओम् सरस्वत्यै नमः

बसंत पंचमी पर आत्म ज्ञान प्राप्ति के लिए मंत्र

Basant Panchami song lyrics in Hindi

ओम् ऐं वाग्देव्यै विझहे धीमहि। तन्नो देवी प्रचोदयात्!!

बसंत पंचमी पर रोजगार प्राप्ति व प्रोमोशन के लिए मंत्र

Decoration Ideas For Basant Panchami 2022

ओम् वद वद वाग्वादिनी स्वाहा !

Saraswati Pooja Invitation Card in Hindi लेके मौसम की बहार आया बसंत ऋतु का त्यौहार

बसंत पंचमी पर परीक्षा में सफलता के लिए मंत्र

History And Importance of Basant Panchami

ओम् एकदंत महा बुद्धि, सर्व सौभाग्य दायक:!

सर्व सिद्धि करो देव गौरी पुत्रों विनायकः !!

Basant Panchami Rashifal 2022 राशियों पर असर

Basant Panchami Mesh Rashifal 2022 बसंत पंचमी मेष राशिफल

बसंत पंचमी के दिन सरस्वती मां की पूजा के दौरान सरस्वती कवच पाठ जरूर करें। ऐसा करने से बुद्धि की प्राप्ति होगी. इसके अलावा एकाग्रता की कमी भी ठीक हो जाएगी.

Basant Panchami Vrishabha Rashifal 2022 बसंत पंचमी वृषभ राशिफल

मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए उनको सफेद चंदन का तिलक लगाएं और फूल अर्पित करें. ऐसा करने से ज्ञान में बढ़ोतरी होने के साथ ही जो भी समस्याएं हैं, उनसे निजात मिलेगी.

Basant Panchami Mithun Rashifal 2022 बसंत पंचमी मिथुन राशिफल

मां सरस्वती को हरे रंग का पेन (कलम) अर्पित करें और उससे ही अपनी सभी कार्यों को पूरा करें। ये कार्य आपकी लिखने संबंधी समस्याएं को समाप्त करने में मददगार होगा।

Basant Panchami Kark Rashifal 2022 बसंत पंचमी कर्क राशिफल

मां सरस्वती को खीर का भोग लगाना चाहिए. संगीत क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले छात्रों को ऐसा करने से बहुत अधिक फायदा होगा.

Basant Panchami Singh Rashifal 2022 बसंत पंचमी सिंह राशिफल

मां सरस्वती की पूजा के दौरान गायत्री मंत्र का जाप जरूर करें. ऐसा करने से विदेश में रहकर पढ़ाई करने वाले छात्रों की इच्छा पूरी हो जाएगी.

Basant Panchami Kanya Rashifal 2022 बसंत पंचमी कन्या राशिफल

गरीब बच्चों में पढ़ने की सामाग्री बांटे, जिसमें पेन, पेंसिल किताबें आदि शामिल हों. अगर आप ऐसा करते हैं तो पढ़ाई में आ रही आपकी परेशानी को दूर किया जा सकता है.

Basant Panchami Tula Rashifal 2022 बसंत पंचमी तुला राशिफल

किसी ब्राह्मण को सफेद कपड़ें दान में दें. यदि छात्र ऐसा करते हैं तो उन्हें वाणी से जुड़ी किसी परेशानी से निजात मिल सकती है और आपकी वाणी में मधुरता आएगी.

Basant Panchami Vrishchik Rashifal 2022 बसंत पंचमी वृश्चिक राशिफल

अगर याद्दाश्त से संबंधित कोई परेशानी है तो इसे आप मां सरस्वती की आराधना करके इसे दूर कर सकते हैं. मां सरस्वती की पूजा के बाद लाल रंग का पेन उन्हें अर्पित करें.

Basant Panchami Dhanu Rashifal 2022 बसंत पंचमी धनु राशिफल

पीले रंग की कोई मिठाई अर्पित करें. इससे आपकी निर्णय लेने की क्षमता बढ़ जाएगी. साथ ही आपकी उच्च शिक्षा की इच्छा भी मां सरस्वती अवश्य पूरी करेंगी.

Basant Panchami Makar Rashifal 2022 बसंत पंचमी मकर राशिफल

निर्धन व्यक्तियों को सफेद रंग का अनाज दान करें। ऐसा करने से मां सरस्वती आपके बुद्धिबल में विकास होगा.

Basant Panchami Kumbh Rashifal 2022 बसंत पंचमी कुंभ राशिफल

गरीब बच्चों में स्कूल बैग और दूसरी जरूरी चीजें दान करें। मां सरस्वती की कृपा आप पर बनी रहेगी और आपका आत्म विश्वास भी बढ़ेगा.

Basant Panchami Meen Rashifal 2022 बसंत पंचमी मीन राशिफल

छोटी कन्याओं में पीले रंग के कपड़े दान करें। इससे आपके करियर में आने वाली समस्याओं का निवारण होगा। आपके ऊपर मां सरस्वती का आशीर्वाद बना रहेगा।

Decoration Ideas For Basant Panchami 2022 : पीले रंग से कर सकते हैं सजावट

Connect With Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT