Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.
Chaitra Amavasya 2026: चैत्र अमावस्या आस्था, श्रद्धा और सेवा का पर्व माना जाता है. इस दिन स्नान, पूजा, तर्पण और दान जैसे धार्मिक कार्य करने से न केवल पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है, बल्कि व्यक्ति के जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आते हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.
चैत्र अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त
Chaitra Amavasya 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार ‘चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि को चैत्र अमावस्या’ कहा जाता है. अमावस्या वह दिन होता है जब चंद्रमा दिखाई नहीं देता और वातावरण में एक विशेष आध्यात्मिक ऊर्जा मानी जाती है. सनातन धर्म में हर अमावस्या का अपना महत्व होता है, लेकिन चैत्र अमावस्या को विशेष रूप से पितरों की पूजा, स्नान, दान और आत्म शुद्धि के लिए शुभ माना जाता है.
धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन अपने पूर्वजों को याद करके तर्पण, श्राद्ध और दान करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है और परिवार को उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है. यह दिन अपने पूर्वजों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर भी माना जाता है.
ज्योतिषीय गणना के अनुसार चैत्र अमावस्या 18 मार्च 2026 को सुबह 8:28 बजे से शुरू होकर 19 मार्च 2026 को सुबह 6:55 बजे तक रहेगी.हिंदू धर्म में उदय तिथि का विशेष महत्व होता है, इसलिए ‘चैत्र अमावस्या का व्रत और पूजा 19 मार्च 2026 को की जाएगी.’
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अमावस्या के दिन पितृलोक और पृथ्वी के बीच का संबंध अधिक सक्रिय माना जाता है. इस समय श्रद्धा और भक्ति के साथ किए गए ‘तर्पण, श्राद्ध और दान’ से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है.शास्त्रों में कहा गया है कि जो लोग इस दिन अपने पूर्वजों को याद करके उनकी पूजा करते हैं, उन्हें पितृ दोष से मुक्ति मिल सकती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है.चैत्र माह से ही ‘हिंदू नववर्ष’ की शुरुआत मानी जाती है, इसलिए इस अमावस्या का महत्व और भी बढ़ जाता है. यह दिन आत्मचिंतन, प्रायश्चित और दान के माध्यम से जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा देता है.
इस दिन पूजा और धार्मिक कार्यों को करने के लिए कुछ विशेष नियम बताए गए हैं.
सनातन धर्म में ‘दान को बहुत बड़ा पुण्य कार्य’ माना गया है. चैत्र अमावस्या के दिन दान करने से विशेष फल मिलता है. इस दिन भोजन, तिल, गुड़, वस्त्र, धन या जरूरतमंद लोगों को आवश्यक चीजें दान करना शुभ माना जाता है.कहा जाता है कि जरूरतमंद लोगों, गरीबों या दिव्यांग व्यक्तियों की सहायता करने से भगवान प्रसन्न होते हैं और परिवार में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है. ‘गोस्वामी तुलसीदास’ ने भी दान की महिमा बताते हुए कहा है कि जैसे नदी का पानी पक्षियों के पीने से कभी कम नहीं होता, वैसे ही सच्चे मन से किया गया दान कभी व्यर्थ नहीं जाता.
Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
Mobile Missing During IPL 2026 Match: 28 मार्च को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में…
Aaj Ka Mausam: देशभर में इस बार मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा…
Rajasthan Board RBSE 12th Result 2026 Today: राजस्थान बोर्ड आज कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी…
RBSE 12th Result 2026 Live Updates: बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान 31 मार्च को सुबह…