<

उत्तराखंड के राज्यपाल के हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Uttarakhand News: उत्तराखंड के गवर्नर लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (रिटायर्ड) के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के कारण श्रीनगर के GVK हेलीपैड पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. बताया जा रहा है कि वो सुरक्षित हैं और सेफ हाउस में आराम कर रहे हैं.

Uttarakhand Governor: उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, पूरा मामला यह है कि उत्तराखंड के गवर्नर लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (रिटायर्ड) के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के कारण श्रीनगर के GVK हेलीपैड पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.

पौड़ी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी दिक्कतें आईं. एहतियात के तौर पर गवर्नर का हेलीकॉप्टर GVK हेलीपैड पर लैंड हुआ, जिसके बाद उन्हें श्रीनगर के पुलिस गेस्ट हाउस ले जाया गया. बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर उत्तराखंड सरकार का है.

पुलिस ने क्या कहा?

इस पूरे मामले पर उत्तराखंड पुलिस का बयान सामने आया है. जिसको लेकर पौड़ी गढ़वाल के सर्किल ऑफिसर अनुज कुमार का कहना है कि गवर्नर का हेलीकॉप्टर GVK हेलीपैड पर उतरा. प्रशासन इस संबंध में ज़रूरी कार्रवाई कर रहा है. वे अभी सेफ हाउस में हैं.

बजरंग दल से भिड़ने वाले दीपक से मिले राहुल गांधी, कोटद्वार आकर जिम का मेंबरशिप लेने की कही बात

अजित पवार का हुआ था निधन

आजकल ऐसी घटनाओं की भरमार सी हो गई है. 28 जनवरी, 2026 को एक चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए जाने के दौरान उत्तराखंड के बारामती में चार्टर विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया था. इसके अलावा, अहमदाबाद प्लेन क्रैश में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन हो गया था.

कल केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग

कल उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री के केशव प्रसाद मौर्च के हेलीकॉप्टर में धुआं उठने की वजह से इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी. ला मार्टिनियर ग्राउंड से अमौसी एयरपोर्ट की हवाई दूरी सिर्फ 11-12 किलोमीटर है. इसलिए हेलीकॉप्टर ज्यादा दूर नहीं जा पाया था. इमरजेंसी लैंडिंग सफल रही. सबसे सुखद बात ये रही कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उनके साथ मौजूद सभी सुरक्षाकर्मी और क्रू सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं. किसी को कोई चोट नहीं आई.

दीपक कुमार की मदद के लिए आगे आया पाकिस्तानी शख्स, दुबई में जिम खोलने का दिया ऑफर; देखें दिल को छू जाने वाला वीडियो

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST