ADVERTISEMENT
होम / धर्म / Clock Vastu Tips: इस दिशा में गलती से भी न लगाएं दिवार घड़ी, पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव

Clock Vastu Tips: इस दिशा में गलती से भी न लगाएं दिवार घड़ी, पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव

BY: Himanshu Pandey • LAST UPDATED : January 28, 2024, 12:42 am IST
ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

Clock Vastu Tips: इस दिशा में गलती से भी न लगाएं दिवार घड़ी, पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव

Clock Vastu Tips

India News (इंडिया न्यूज), Clock Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रखी हर चीज का अपना प्रभाव घर के सदस्यों पर पड़ता है। घर में रखी घड़ी में भी एक ऊर्जा होती है जो कि सकारात्मक या नकारात्मक असर डालती है। वास्तु के अनुसार लगाई गई घड़ी सकारात्मक उर्जा ले कर आती है साथ ही वहीं घड़ी को लगाते समय वास्तु के नियमों का ध्यान ना रखा जाए उससे नकारात्मक ऊर्जा आती है। वास्तु के अनुसार गलत दिशा में घड़ी लगाने से घर के सदस्यों का खराब समय की शुरूआत हो जाती है। तो चलिए जानते हैं वास्तु के अनुसार घड़ी लगाने का सही नियम क्या है?

भूलकर भी ना लगाएं घड़ी इन जगह पर

बता दें कि, कभी भी घर के मुख्य दरवाजे के ऊपर घड़ी नहीं लगानी चाहिए। वास्तु के अनुसार, दरवाजे के ऊपर घड़ी लगाना अच्छा नहीं माना जाता है। इससे घर के अंदर नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है। इसकी वजह से घर के सदस्यों पर कई तरह की परेशानियां आती हैं। अगर आपके घर में कोई घड़ी खराब हो गई है या तो फिर टूट गई है तो उसे भी घर के अंदर बिल्कुल नहीं रखना चाहिए।

  • घर में  दक्षिण दिशा के दीवार घड़ी लगाना अशुभ माना जाता है। इससे घर के सदस्यों का खराब समय आने लगता है। यह दिशा यम की होती है इसलिए इसे शुभ नहीं माना जाता है।
  • अगर घर में लगाई गई घड़ी बंद हो गई है तो इसे भी घर से तुरंत बाहर कर देना चाहिए। वास्तु के अनुसार, घड़ी रुकने से बुरा वक्त भी ठहर जाता है। इसलिए बंद घड़ी को तुरंत ठीक करवा लेना चाहिए। घर में मौजूद किसी भी घड़ी पर कभी भी धूल ना जमने दें। वास्तु के हिसाब से घड़ी पर जमी धूल तरक्की में रुकावट लाती है।
  • वहीं, कुछ लोग घड़ी के समय को थोड़ा आगे बढ़ाकर रखते हैं लेकिन वास्तु में इसे ज्यादा अच्छा नहीं माना जाता है। घड़ी के समय को कभी भी सही समय से आगे या पीछे नहीं करना चाहिए। वास्तु के मुताबिक अगर घड़ी का समय का सही ना हो तो खुद का समय भी सही नहीं चलता है। इसलिए घड़ी को हमेशा सही समय पर ही रखें।

घर के दिवार पर इन दिशा में लगाए घड़ी

बता दें कि, दीवार पर घड़ी लगाने की सबसे अच्छी दिशा उत्तर दिशा है। उत्तर दिशा को धन और समृद्धि के देवता कुबेर की दिशा मानी जाती है। माना जाता है कि, इस दिशा में घड़ी लगाने से परिवार के सदस्यों की आर्थिक मुश्किलें दूर हो जाती हैं। अगर किसी कारण से आप घर की उत्तर के दिशा में घड़ी नहीं लगा पा रहे हैं, तो इसे पूर्व दिशा में लगाएं। पूर्व दिशा में घड़ी लगाने से घर में धन- समृद्धि आकर्षित होती है। घर में पेंडुलम वाली लगाना अच्छा माना जाता है। वास्तु के अनुसार इस तरह घड़ी घर में तरक्की लाती है। गोल आकार की घड़ियां घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देती हैं।

ये भी पढ़े-

Tags:

India newsVastu ShastraVastu TipsVastu tips for Homeवास्तु टिप्सवास्तु शास्त्र

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT