होम / आरजेडी नेता का विवादित बयान, बोले- नफरत की जमीन पर हो रहा राम मंदिर का निर्माण

आरजेडी नेता का विवादित बयान, बोले- नफरत की जमीन पर हो रहा राम मंदिर का निर्माण

Ashish Mishra • LAST UPDATED : January 7, 2023, 12:46 pm IST

 

इंडिया न्यूज़(AYODHYA, Ram mandir): राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने शुक्रवार को राम मंदिर को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने पटना में पत्रकारों से बात करते हुए यह बयान दिया। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण नफरत की जमीन पर हो रहा है। इससे पहले हाल ही में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है और राम मंदिर का उद्घाटन जनवरी 2023 में होगा।

जगदानंद सिंह ने कहा कि जो जमीन नफरत का शिकार रही है, आज उसी नफरत की जमीन पर राम मंदिर का निर्माण हो रहा है, इस देश में इंसानियत से बड़ा उन्मादियों के राम बचे हुए हैं। अब लोगों, गरीबों, अयोध्या के राम, शबरी के जूठन खाने वाले राम नहीं रह गए हैं बल्कि अब पत्थरों के भीतर कैद रहने वाले राम रहेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने आरएसएस पर साधा निशाना
आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- भारत में राम को लोगों के दिलों में से छीन कर सिर्फ पत्थरों के आलीशान भवन में नहीं बैठाया जा सकता। हम लोग हे राम वाले हैं जय श्री राम वाले नहीं हैं।

जगदानंद ने आगे कहा एक तारीख से अब राम होंगे, बाकि अब तक क्या थे? भारत में माना जाता था कि राम मय हैं, कृष्णमय हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। भारत के राम पहले भी लोगों के कण-कण में थे और अब भी कण-कण में रहेंगे, आरएसएस वालों के राम जहां चाहे बैठे।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT