होम / क्या घर में हिरण के सींग रखना शुभ है या अशुभ? जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

क्या घर में हिरण के सींग रखना शुभ है या अशुभ? जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Preeti Pandey • LAST UPDATED : October 21, 2024, 3:40 pm IST
ADVERTISEMENT
क्या घर में हिरण के सींग रखना शुभ है या अशुभ? जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Deer Horns in House: क्या घर में हिरण के सींग रखना शुभ है या अशुभ?

India News (इंडिया न्यूज), Deer Horns in House: इन दिनों सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला फिर सुर्खियों में है। 1998 से काला हिरण मामला सलमान खान का पीछा नहीं छोड़ रहा है। 1998 में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान सलमान खान और फिल्म की अन्य स्टारकास्ट पर दो चिंकारा और तीन काले हिरणों के शिकार का आरोप लगा था। इस मामले में बाकी सभी को बरी कर दिया गया, लेकिन सलमान खान दोषी पाए गए। बाद में उन्हें जमानत भी मिल गई। अब एक बार फिर काला हिरण शिकार मामले की वजह से सलमान खान खतरे में हैं, क्योंकि लॉरेंस बिश्नोई एक गैंगस्टर है।

हिरण का सींग रखना शुभ है या अशुभ?

क्या घर में सजावट के तौर पर हिरण के सींग रखना शुभ होता है? आपने देखा होगा कि कुछ लोग अपने घरों में सजावट के तौर पर हिरण के सींग अपने ड्राइंग रूम, बेडरूम, स्टडी रूम आदि में रखते हैं। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि घर में सजावट के तौर पर हिरण के सींग रखना शुभ होता है या अशुभ?

क्या है मान्यताएं?

हिंदू धर्म के अनुसार जिस तरह हम सभी देवी-देवताओं की पूजा करते हैं, उसी तरह कुछ पशु-पक्षियों की भी पूजा की जाती है। खास मौकों पर इन्हें देखना शुभ माना जाता है। इनका विशेष महत्व माना जाता है। इसी तरह लोग अपने घर में कुछ पशु-पक्षियों की तस्वीरें, मूर्तियां, सजावटी सामान भी रखते हैं।

इसमें लोग कछुआ, घोड़ा, गाय, हाथी, मछली आदि की तस्वीरें, मिट्टी, संगमरमर या धातु से बनी मूर्तियां रखते हैं। इसी तरह कुछ लोग अपने घर में हिरण के सींग को शोपीस की तरह दीवार पर लटका कर रखते हैं। कुछ लोग इसे शुभ तो कुछ लोग अशुभ मानते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार दरअसल घर में हिरण का सींग रखना अशुभ नहीं बल्कि शुभ माना जाता है। इससे घर में फैली नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। हिरण का सींग सजाने से सुख-समृद्धि बढ़ती है। धन-संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। इसे सफलता का प्रतीक माना जाता है। इसे घर में सजाने से आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आपके रुके हुए कार्य आसानी से हो सकते हैं।

दिवाली पर मां लक्ष्मी के वाहन के बजाए उल्लू की क्यों होती है पूजा? जानें कई सालों की बहस का सही जवाब!

मनमुटाव दूर होता है 

आपके घर में लोगों की सेहत हमेशा खराब रहती है, छोटी-मोटी शारीरिक परेशानियां बनी रहती हैं तो आप हिरण का सींग लाकर घर में रख सकते हैं। रिश्तों में कलह, बढ़ती दूरियां, लड़ाई-झगड़ों के कारण घर का माहौल खराब है, पति-पत्नी के रिश्तों में बढ़ रहे मनमुटाव को दूर करना है तो आपको हिरण का सींग रखना चाहिए। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है। रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए हिरण का सींग रखना शुभ माना जाता है। अगर बच्चे मन लगाकर पढ़ाई नहीं करते, उनका ध्यान भटक जाता है, परीक्षा में अच्छे अंक नही ला पाते तो आप उनके कमरे या स्टडी रूम में हिरण का सींग रख सकते हैं। इससे बुद्धि, स्मरण शक्ति, एकाग्रता आदि भी बढ़ सकती है।

आज है सबसे पावरफुल डेट, सैंकड़ों साल की सिद्धियां बना रहीं महासंयोग, कर लिए ये उपाय तो सारे दुख हो जाएंगे दूर!

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT