<
Categories: धर्म

Dhan Ke Vastu Upay : घर में पैसों की तंगी से हैं परेशान, तो बस एक बार अपना लें ये उपाय

Dhan Ke Vastu Upay : वास्तु के उपाय जैसे लाल कपड़े में पानी ढंकना, कुबेर दिशा में पौधा लगाना और रसोई में दोष दूर करना धन, समृद्धि और सही ऊर्जा को आकर्षित करने में मदद करते हैं.

Dhan Ke Vastu Upay : धन, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति हर व्यक्ति की चाहत होती है. वास्तु शास्त्र, जो कि प्राचीन भारतीय विज्ञान है, इसमें ऐसे कई उपाय बताए गए हैं जो न केवल घर में पॉजिटिविटी लाते हैं बल्कि आर्थिक स्थिति को भी सुधार सकते हैं.  कुछ खास उपाय यदि सही तरह से किए जाएं तो इनका असर और भी शक्तिशाली होता है.

जब घर का माहौल शांत, साफ होता है तो धन, सौभाग्य और खुशियां स्वतः ही आती हैं. वास्तु के अनुसार, घर में फैली नेगेटिविटी को हटाकर सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देना ही आर्थिक समृद्धि का पहला कदम है. लेकिन ध्यान रहे, इन उपायों को करते समय कोई आपको देखे या टोके नहीं.

जल तत्व का सही प्रयोग

वास्तु में जल तत्व (पानी, नल, टंकी, फव्वारा आदि) को बहुत जरूरी माना गया है. यदि ये चीजें गलत दिशा में हों या इनमें बर्बादी हो रही हो, तो ये आर्थिक संकट का कारण बन सकती है.

उपाय: घर में पीने का पानी रखने वाला बर्तन लाल कपड़े से ढककर रखें. इससे धन रुकने लगता है और खर्चों पर नियंत्रण आता है. पानी की टंकी या नल उत्तर-पूर्व दिशा में न हों. इससे धन हानि के योग बनते हैं.

रसोई में अग्नि और जल का टकराव न हो

वास्तु के अनुसार, रसोई में अग्नि (गैस स्टोव) और जल (सिंक या फ्रिज) को एक साथ रखने से धन की हानि होती है.

उपाय: यदि आपका स्टोव पानी के स्रोत के पास है, तो नीले रंग का धागा गैस स्टोव पर बांध दें. ये दोष को शांत करता है और धन वृद्धि के योग बनाता है.

कुबेर की दिशा को रखें खास

उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा माना गया है. ये दिशा धन, समृद्धि और वैभव से जुड़ी होती है.

उपाय: उत्तर दिशा को हमेशा साफ और खाली रखें.

इस दिशा में गुप्त रूप से कुबेर का पौधा (जैसे मनी प्लांट या तुलसी) लगाएं. जब तक पौधा स्थापित न हो जाए, तब तक किसी को न बताएं.

Sanskriti jaipuria

Recent Posts

जले हुए बर्तन साफ करने के आसान घरेलू तरीके, चुटकियों में चमकने लगेंगी जली हुई कड़ाही और तवा

रसोई में खाना बनाते समय बर्तन जल जाना आम बात है. लेकिन इस समस्या का…

Last Updated: April 4, 2026 16:21:12 IST

Political Kissa: जब ममता को राइटर्स बिल्डिंग से घसीटा गया, क्या हुआ था 1993 में जिसने दीदी को बना दिया बड़ा चेहरा?

Mamata Banerjee 1993 Protest: बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने सही मायनों में एक साहसी…

Last Updated: April 4, 2026 16:12:57 IST

आर्टेमिस II ने भेजी पृथ्वी की खूबसूरत तस्वीर, नासा ने शेयर की Photo, अंतरिक्ष से पहली बार दिखा ऐसा दृश्य

नासा ने आर्टेमिस II मिशन के दौरान ओरियन कैप्सूल से ली गई पृथ्वी की लुभावनी…

Last Updated: April 4, 2026 15:56:53 IST

कौन हैं राहुल कुमार? जिनमें दिखा वैभव सूर्यवंशी जैसा टैलेंट, युवराज सिंह भी हुए फैन!

पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने एक युवा खिलाड़ी को लेकर बयान दिया…

Last Updated: April 4, 2026 15:56:52 IST

CBSE का बड़ा फैसला, अंग्रेजी की अनिवार्यता खत्म! तीन-भाषा फॉर्मूला लागू

CBSE 3 Langauge Formula: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 2026 से नया पाठ्यक्रम लागू करेगा, जिसमें…

Last Updated: April 4, 2026 15:53:25 IST

Irritable Bowel Syndrome: IBS के दौरान आंत में बदलाव, क्या है ट्रिगर्स और कारण, कितनी देर रहता है असर

Irritable Bowel Syndrome: IBS के दौरे के दौरान क्या होता है? इसके कारणों, लक्षणों और…

Last Updated: April 4, 2026 15:38:07 IST