अनुराग कश्यप ने बॉलीवुड में एक्ट्रेसेज की टाइपकास्टिंग पर सवाल उठाए, कहा उम्र, शादी या मां बनना करियर की सीमा नहीं होनी चाहिए.
बॉलीवुड के चर्चित फिल्ममेकर अनुराग कश्यप अपनी बेबाकी और खुलकर बात करने के अंदाज के लिए जाने जाते हैं. वो न केवल अपनी फिल्मों को लेकर बल्कि इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी राय रखते हैं. इन दिनों वो अपनी आगामी फिल्म ‘निशानची’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जो 19 सितंबर को रिलीज होने जा रही है. इस दौरान एक इंटरव्यू में अनुराग कश्यप ने बॉलीवुड में एक्ट्रेसेज की टाइपकास्टिंग को लेकर बड़ा बयान दिया है, जो फिल्म इंडस्ट्री की एक बड़ी समस्या की ओर इशारा करता है.
फिल्मीज्ञान को दिए एक इंटरव्यू में अनुराग कश्यप ने कहा कि बॉलीवुड में हीरोइनों को अक्सर शादी, मां बनने या उम्र बढ़ने के बाद टाइपकास्ट कर दिया जाता है. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर क्यों सिर्फ महिलाओं के करियर को इन निर्णयों से जोड़ा जाता है, जबकि पुरुष एक्टर्स पर ऐसा कोई दबाव नहीं होता.
उनका कहना है, “मां का किरदार निभाने के लिए हीरोइनें तभी याद की जाती हैं जब वे 50 के पार हो जाती हैं. फिर भी उन्हें सिर्फ एक सीमित खांचे में फिट करने की कोशिश होती है. लेकिन क्या 50 साल की औरतें हीरोइन नहीं हो सकतीं?”
अनुराग कश्यप ने एक्ट्रेस शेफाली शाह का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने ‘दिल्ली क्राइम’ जैसी सीरीज में दमदार रोल प्ले किया है और किसी भी हीरो से कम नहीं थीं. वहीं करीना कपूर भी आज भी लीड रोल में फिट बैठती हैं. उन्होंने इस मानसिकता पर सवाल उठाया कि एक उम्र के बाद महिलाओं को सिर्फ सहायक किरदारों तक सीमित क्यों कर दिया जाता है.
जब इंटरव्यूअर ने नीना गुप्ता का नाम लिया, तो अनुराग कश्यप ने सहमति जताते हुए कहा, “नीना गुप्ता ने ‘बधाई हो’ में कमाल किया. क्या पहले किसी ने उन्हें ऐसे देखा था? उम्र और जेंडर को सीमा बनाना कहां की समझदारी है?”
नीना गुप्ता का वो ट्वीट आज भी याद किया जाता है, जिसमें उन्होंने लिखा था, “हमारी उम्र के रोल तो हमें ही दे दो भाई.” ये ट्वीट तब वायरल हुआ था जब ‘सांड की आंख’ में बुजुर्ग महिलाओं के रोल के लिए युवा एक्ट्रेसेस को कास्ट किया गया था.
Pune Murder Case: कोमल और शुभम हिंजेवाड़ी में काम करने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे. हत्या…
Parastoo Ahmadi News: ईरानी गायिका परास्तू अहमदी को बिना हिजाब कॉन्सर्ट करने के मामले में…
Anant Singh Viral Video: बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की हल्दी रस्म का…
Arushi Nishank Chirag Paswan Marriage Rumours: चिराग पासवान और आरुषि निशंक की शादी की अफवाहों…
Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में 35 साल के नरेंद्र शर्मा पर 15 महिलाओं से शादी…
Caught on CCTV: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता…