<
Categories: खेल

एशिया कप से बाहर होगा Pak, तो PCB को कितना होगा नुकसान? जान लीजिए

Asia Cup 2025: एक रिपोर्ट के अनुसार, अगर पाकिस्तान एशिया कप 2025 का बायकॉट करता हो उसे 16 मिलियन डॉलर यानी तकरीबन 140 करोड़ रुपये का सीधा नुकसान होगा.

Pakistan Loss if Out From Asia Cup: एशिया कप 2025 में, भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया, लेकिन मैच के बाद असली हंगामा शुरू हुआ. दरअसल, जब मैच खत्म हो जाता है, तो दोनों टीमों के खिलाड़ी आमतौर पर एक -दूसरे के साथ हाथ मिलाते हैं. लेकिन इस मैच के बाद, भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हाथ नहीं मिलाया.

Pakistan के राष्ट्रगान की जगह बज गया ‘Jalebi Baby’, भरे स्टेडियम में पाक खिलाड़ियों का मुंह था देखने लायक, देखें Video

पाकिस्तान को यह बहुत बुरा लगा। उसने इसे अपमान माना और तुरंत अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) से शिकायत की. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने भी मैच रेफरी एंडी पिक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की, लेकिन आईसीसी ने मांग को ठुकरा दिया. दिलचस्प बात यह है कि आईसीसी से आए उत्तर को वसीम खान द्वारा हस्ताक्षरित किया गया था जो कभी पीसीबी के सीईओ रहे हैं और अब आईसीसी के महाप्रबंधक हैं.

इस फैसले से पाकिस्तान और नाराज हो गया है. अब पीसीबी धमकी दे रहा है कि अगर उनकी बात नहीं मानी गई तो वो एशिया कप 2025 से हट जाएंगे. अब बड़ा प्रश्न ये है कि अगर पाकिस्तान वाकई में टूर्नामेंट से बायकॉट करता है तो उसका कितने रूपए का नुकसान झेलना होगा?

टूर्नामेंट से हटे तो पाकिस्तान को होगा 140 करोड़ रुपये का नुकसान

एक रिपोर्ट के अनुसार, अगर पाकिस्तान एशिया कप 2025 का बायकॉट करता हो उसे 16 मिलियन डॉलर यानी तकरीबन 140 करोड़ रुपये का सीधा नुकसान होगा. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड वैसे ही पैसों की तंगी से जूझ रहा है. ऐसे में ये रकम उनके लिए बहुत बड़ी है. अगर पाकिस्तान इस टूनामेंट का बॉयकॉट करता है तो महज न सिर्फ उन्हें पैसे का नुकसान होगा, बल्कि खिलाड़ियों की सैलरी, घरेलू टूर्नामेंट और बाकी तैयारियों पर भी असर पड़ेगा.

भारतीय खिलाड़ियों ने हाथ क्यों नहीं मिलाया?

वहीँ, इस पूरे मामले पर जब टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव से प्रश्न किया गया कि क्या यह निर्णय खेल भावना के विरुद्ध था, तो उन्होंने साफ जवाब दिया, “कुछ चीजें खेल भावना से ऊपर होती हैं.” मैच के बाद उन्होंने कहा था, “हम यह जीत पुलगाम हमले में मारे गए लोगों और अपने सशस्त्र बलों को समर्पित करते हैं.” सूर्यकुमार ने बताया कि यह फैसला सिर्फ उनका नहीं था, बल्कि गवर्मेंट और BCCI दोनों ने इसे समर्थन दिया था. उन्होंने कहा, “हम केवल खेलने आए थे और मैदान पर अपना उत्तर दिया.”

Suryakumar ने इसलिए नहीं मिलाया पाक खिलाड़ियों से हाथ, अब हुआ बड़ा खुलासा; जानकर दिल हो जाएगा खुश

Ashish kumar Rai

Recent Posts

US Midterm Election: कौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जिन्होंने ट्रंप से छीनी सबसे अहम सीट; जीत से डेमोक्रेट्स भी दंग

Pia Dandiya wins Florida: पिया डांडिया फ्लोरिडा के 22वें डिस्ट्रिक्ट से चुनाव जीतकर US हाउस…

Last Updated: November 4, 2026 10:09:26 IST

Railway Track Blast : श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका! पटरी के नीचे टूटे खंभे, 7.5 किलो RDX मिलने से बढ़ी चिंता

Railway Track Blast : राजस्थान के श्रीगंगानगर में अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर धमाका हुआ. इससे…

Last Updated: November 4, 2026 10:08:24 IST

Gold Price 4 November 2026: धनतेरस से पहले महंगा हुआ सोना? जानें अपने शहर का ताजा रेट

Gold Price Today 4 November 2026: दिल्ली के बुलियन मार्केट में सोने का भाव गिरकर…

Last Updated: November 4, 2026 09:57:05 IST

Vadodara Missing Parrot: तोता दे दो और लाखों ले लो! लड्डू के लिए रो रहा मालिक का दिल; रख दिया बड़ा इनाम

Vadodara Missing Parrot: गुजरात के वडोदरा में 6 महीने का पालतू तोता लड्डू लापता हो…

Last Updated: November 4, 2026 09:35:47 IST

Bill Gates Daughter: हर हफ्ते 3.5 लाख डॉलर..फिर भी नहीं पड़ते पूरे, बेटी की आदत से परेशान हुए बिल गेट्स; दे डाली चेतावनी

Bill Gates Warns Daughter: माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स अपनी बेटी फोएबे के खर्चों से…

Last Updated: November 4, 2026 08:21:53 IST