Hindi News / Dharam / Diwali 2022 Broom Remedies To Please Goddess Lakshmi The Goddess Of Wealth

Diwali 2022: दिवाली के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अपनाएं झाड़ू के ये उपाय

Diwali 2022: हिंदू धर्म में दिवाली का बड़ा महत्व है। इस साल दिवाली 24 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस त्यौहार को पूरी दुनिया में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। दिवाली पर धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इस दिन मां लक्ष्मी धरती पर भ्रमण के लिए […]

BY: Akanksha Gupta • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

Diwali 2022: हिंदू धर्म में दिवाली का बड़ा महत्व है। इस साल दिवाली 24 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस त्यौहार को पूरी दुनिया में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। दिवाली पर धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इस दिन मां लक्ष्मी धरती पर भ्रमण के लिए आती हैं। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोग काफी उपाय करते हैं। जिनमें झाड़ू का उपाय सबसे असरदारी माना जाता है। तो आइए आज आपको झाडू से जुड़े हुए कुछ उपायों के बार में बताते हें।

दिवाली पर करें झाड़ू के ये उपाय

  • ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक धन की देवी मां लक्ष्मी से झाड़ू का संबंध होता है। इसीलिए आप अगर धनतेरस पर झाड़ू नहीं खरीद पाएं। तो दिवाली के दिन झाड़ू को जरूर खरीदें
  • दिवाली के दिन अपनी पुरानी झाड़ू को घर से बाहर निकाल दें। दिवाली पर झाड़ू का दान करना भी बेहद शुभ माना गया है।
  • वहीं आर्थिक परेशानियों को दूर करने के लिए दिवाली के दिन 3 झाड़ू खरीदकर लेकर आएं। इन झाड़ू को चुपचाप किसी मंदिर में रखकर आ जाएं। ऐसा करने से धन से संबंधी परेशानी दूर हो जाती है।
  • झाड़ू को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। इसलिए कभी भी झाडू को जोर से पटकना या फिर फेंकना नहीं चाहिए। झाड़ू का अनादर करने का मतलब होता है धन की देवी मां लक्ष्मी का अनादर करना। जिससे देवी लक्ष्मी रूठ कर दूर चली जाती हैं।
  • दीवाली के दिन घर की सफाई नई झाड़ू के साथ ही करना चाहिए। दीवाली के दिन नई झाड़ू का इस्तेमाल करने के बाद इस झाड़ू को कहीं पर छिपाकर रख दें। जहां पर लोगों की नजर नहीं पड़े। ऐसा करने से घर में धन की देवी लक्ष्मी जी का आगमन होता है।
  • कभी भी झाड़ू को खड़ा नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष लगता है। झाड़ू को हमेशा जमीन में लिटा कर ही रखना चाहिए। इसके अलावा झाड़ू को हमेशा दरवाजे के पीछे छिपाकर ही रखना चाहिए।

Also Read: ये आसान फेंगशुई लाती हैं घर में शांती और खुशहाली, सकारात्मक ऊर्जा करती है प्रवेश

इतनी तेजी से उतरने लगेगा बड़े से बड़ा कर्ज, हनुमान जयंती पर करें 1 ऐसा अचूक उपाय जो कर देगा आपके कंधे के बोझ को आधा!

Diwali 2022

Tags:

DiwaliDiwali 2022Goddess LakshmiHindi NewsIndia newsMaa Lakshmiदिवालीदिवाली 2022मां लक्ष्मी
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue