<
Categories: धर्म

Diwali की रात क्यों होती है मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पुजा? पीछे छिपी है रोचक पौराणिक कथा

Diwali 2025: हम हर साल दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पुजा करते है, लेकिन क्या आप जानते है कि इसके पीछे की वजह क्या हैं. यदि नहीं तो इस लेख में विस्तार से जानें.

Lakshmi and Ganesha Worship Significane on Diwali: दिवाली (Diwali 2025) सिर्फ दीपों और रोशनी का त्योहार नहीं है, बल्कि यह भारत की आस्था, संस्कृति और पौराणिक परंपराओं का प्रतीक है. हर साल कार्तिक अमावस्या को मनाया जाने वाला यह पर्व भगवान श्रीराम के 14 वर्षों के वनवास के बाद अयोध्या लौटने की खुशी में मनाया जाता है. अयोध्यावासियों ने उनके स्वागत में पूरे नगर को दीपों से सजाया था, तभी से दिवाली ‘दीपोत्सव’ के रूप में जानी जाती है. इस साल यह त्योहार 20 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस दिन भगवान गणेश (Lord Ganesha) और माता लक्ष्मी (Goddess Lakshmi) की ही पूजा क्यों की जाती है? इसका उत्तर हमारे शास्त्रों और पौराणिक कथाओं में छिपा है.

क्या है पौराणिक कथा?

पुराणों में उल्लेख मिलता है कि सतयुग में इसी दिन समुद्र मंथन के दौरान माता लक्ष्मी प्रकट हुई थीं. वह धन, वैभव और समृद्धि की देवी मानी जाती हैं. उनके पास संपूर्ण ब्रह्मांड की खुशहाली और समृद्धि का अधिकार है. उन्होंने कुबेर को अपना खजांची बनाया, लेकिन कुबेर धन को खुद तक सीमित रखते थे. इसी समय भगवान गणेश की बुद्धि और योग्यता ने लक्ष्मी के धन को जन-जन तक पहुंचाने में भूमिका निभाई. इसके बाद से गणेश जी को विघ्नहर्ता कहा जाता है, यानी हर बाधा को दूर करने वाले. लक्ष्मी जी ने वरदान दिया कि जब वे भगवान विष्णु के साथ नहीं होंगी तो गणेश उनके साथ रहेंगे. यही कारण है कि दिवाली पर लक्ष्मी और गणेश की पूजा एक साथ की जाती है लक्ष्मी धन देती हैं और गणेश उस धन के मार्ग में आने वाली रुकावटों को दूर करते हैं.

अमावस्या की रात और दिव्य पूजा का समय

दिवाली कार्तिक मास की अमावस्या को आती है, माना जाता है कि माता लक्ष्मी इस दिन स्वयं पृथ्वी पर आती हैं और अपने भक्तों को धन और समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं. यह समय आध्यात्मिक दृष्टि से भी बहुत शक्तिशाली माना जाता है. इस रात दीपक जलाने से नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today 6 April: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! मिलेगी राहत या फिर बढ़ेगा खर्च का बोझ?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 6, 2026 06:04:12 IST

Donald Trump: क्या सच में पागल हो गए ट्रंप? खुद अमेरिकी नेताओं ने दिया ऐसा बयान; इजराइल से ईरान तक हलचल

Iran-America War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब दुनियाभर में चर्चा का…

Last Updated: April 6, 2026 05:53:11 IST

Viral Video: धर्मेंद्र-अमिताभ की याद दिला दी! रिटायरमेंट पर जब दोस्त ने दोस्त को कंधे पर उठाया, तो थम गई सबकी निगाहें

Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…

Last Updated: April 5, 2026 23:51:42 IST

IMD का अलर्ट- दिल्ली-NCR में तेज तूफान के साथ ओलावृष्टि के आसार, किसानों के लिए क्या है जरूरी सलाह?

IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…

Last Updated: April 5, 2026 23:37:32 IST

UP Petrol Diesel Price 6 April: यूपी में तेल की कीमतों का बड़ा अपडेट! सस्ता सफर या महंगी पड़ेंगी राहें?

Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां‌ (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 6, 2026 06:03:00 IST