होम / नवरात्रि में पान के पत्तों से जुड़े कर लें ये 4 टोटके, मां भर देंगी तिजोरियां, पूर्ण होगी हर मनोकामना

नवरात्रि में पान के पत्तों से जुड़े कर लें ये 4 टोटके, मां भर देंगी तिजोरियां, पूर्ण होगी हर मनोकामना

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : September 30, 2024, 4:40 pm IST
नवरात्रि में पान के पत्तों से जुड़े कर लें ये 4 टोटके, मां भर देंगी तिजोरियां, पूर्ण होगी हर मनोकामना

Shardiya Navratri 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Shardiya Navratri 2024: हिंदू धर्म में पान के पत्ते का बहुत ही खास महत्व है। इसे शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। सभी शुभ कार्यों में इसका इस्तेमाल किया जाता है। पौराणिक कथाओं और शास्त्रों में भी पान के पत्ते का जिक्र किया गया है। बता दें कि नवरात्रि के दौरान पत्तों से जुड़े कुछ उपाय करना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं। धन और समृद्धि की प्राप्ति होती है। मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन की परेशानियां दूर होती हैं।

इस दिन शुरू हो रहें हैं शारदीय नवरात्रि

इस साल शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर से शुरू हो रही है। इसका समापन 12 अक्टूबर, शनिवार को होगा। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना के साथ ही मां शैलपुत्री की पूजा की जाएगी। 9 दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाएगी।

गंगा में भी नहीं धूलते ऐसे पाप, भगवान कृष्ण ने खुद गीता में दिया ये समाधान, जानें – India News

नवरात्रि में धन-समृद्धि और मनोकामनाएं पूरी करने के लिए करें ये टोटके

सफलता और धन प्राप्ति के लिए करें ये उपाय

नवरात्रि के दौरान शाम के समय एक पान के पत्ते पर दोनों तरफ सरसों का तेल लगाएं। अब इसे मां दुर्गा को अर्पित करें। सोते समय इस पत्ते को अपने पास रखें। और सुबह उठकर इसे मां दुर्गा के मंदिर के पीछे रख दें। ऐसा करने से सफलता मिलने के प्रबल योग बनते हैं। धन-समृद्धि बढ़ती है। व्यापार और करियर में लाभ होता है।

सुख-शांति पाने और बुरी नजर से बचने के लिए करें ये काम

नवरात्रि के 9 दिनों तक पान के पत्ते पर केसर रखकर मां दुर्गा स्तोत्र और मां दुर्गा के नाम का पाठ करें। ऐसा करने से घर में सुख-शांति का माहौल बनता है। नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है। लड़ाई-झगड़े खत्म होते हैं।

आर्थिक संकट दूर करने के लिए उपाय

नवरात्रि के 9 दिनों तक पान के पत्ते पर गुलाब का फूल रखकर मां दुर्गा को अर्पित करें। नवमी पूजा के बाद इन पत्तों को नदी में विसर्जित कर दें। ऐसा करने से सुख-समृद्धि मिलती है, धन संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलती है। जीवन की परेशानियां भी दूर होती हैं। मां दुर्गा का आशीर्वाद मिलता है।

क्या आप भी मंदिर से घर जाते वक्त बजाते हैं घंटी? भूलकर भी ना करें ये बड़ी गलती, जानें इसके पीछे का कारण – India News

संतान सुख के उपाय

नवरात्रि के पांचवें दिन स्कंदमाता को 9 पान के पत्ते चढ़ाएं। 9 सुहागिन महिलाओं को सुहाग का सामान भेंट करें। ऐसा करने से संतान सुख मिलता है। दांपत्य जीवन भी सुखमय होता है।

 

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है।पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT