India News (इंडिया न्यूज), Garuda Purana Lord Vishnu Niti in Hindi: हिंदू धर्म में महापुराण गरुड़ पुराण का बड़ा महत्व है। गरुड़ पुराण में आपको जन्म, मृत्यु, लोक-परलोक, पाप-पुण्य आदि के साथ ही सही-गलत में अंतर और नीति-नियमों के बारे में बखान मिलेगा। इस ग्रंथ की कितनी महत्वता है इसकी अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि यह वैष्णव संप्रदाय से संबंधित ग्रंथ है और इसका पाठ आमतौर पर घर पर किसी परिजन की मृत्यु हो जाने पर कराया जाता है।
इस कारण ही इस पुराण को सद्गति और मोक्ष प्रदान करने वाला ग्रंथ कहा जाता है। इसके अलावा यह ग्रंथ मनुष्य को जीवन के उत्थान की प्रेरणा भी देता है। साथ ही इस पुराण के नीतिसार खंड में यह बताया गया है कि दैनिक जीवन से जुड़े कई नीति-नियम हैं जिनका पालन करना चाहिए। जिसके अनुसार कुछ ऐसे कामों का जिक्र है जो सुबह-सुबह करने से जीवन बेहतर हो जाता है। सभी तरह की परेशानियां दूर हो जाती हैं।
सुबह- सुबह करें ये काम (Garuda Purana)
- हर दिन स्नान – गरुड़ पुराण और शास्त्रों में सफाई का बहुत अहमियत है जिसके अनुसार तन और मन की शुद्धता के लिए स्नान जरूरी है। हर दिन स्नान करना बहुत जरुरी है। इसे हर दिन ऊर्जावान बने रहेंगे। इससे आप कई तरह के रोगों से भी दूर रहेंगे। साफ रहेंगे तो काम में भी मन लगेगा। साथ ही इसके शुभ परिणाम मिलेंगे।
- दान करें- पुराणों में दान को बहुत शुभ माना गया है। आपसे जितना बने उतना दान करें। गरुड़ पुराण के अनुसार सुबह – सुबह अपने हाथों से कुछ न कुछ दान जरूर करें। इससे परिवार में कभी भी अन्न-धन की कमी नहीं होगी। हमेशा खुशहाली जीवन जीएंगे।
- दीपक जलाएं- हर दिन सुबह-सुबह स्नान करें और अपने घर में धूप या दीपक जलाएं। इसके अलावा पूजा के वक्त हवन भी कर सकते हैं। इससे घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होंगे और घर शुद्ध होगा। अगर हर दिन हवन नहीं कर पाएंगे तो दीपक जरूर जलाएं। इससे अगर कोई वास्तु दोष होगा तो वह दूर हो जाएगा।
- जाप करे- हर पूजा मे मंत्रोच्चारण किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि, अगर आप अपने घर में सुबह मंत्रों का जाप करते हैं तो बड़े से बड़ा व्यवधान भी टल जाएगा।
- देवपूजन करें- जब भी भगवान की पूजा करें उन्हें भोग जरूर लगाएं। देवपूजन करें इससे भगवान की कृपा घर पर बनी रहती है और घर पर सुख-समृद्धि का वास होता है।
यह भी पढ़ें:-
- ये काम हैं बड़े शुभ, लेकिन गलत समय पर करने से हो सकती है परेशानी
- घर के बाथरूम में भूल कर भी ना रखें ये 6 चीजें, लगता है भारी वास्तु दोष
Disclaimer: ऊपर मुहैया कराई गई जानकारी सिर्फ जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है। यह बताना आवश्यक है कि India News (इंडिया न्यूज़), किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता का पालन करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से बात कर जानकारी ले लें।