होम / Garuda Purana: ये काम हैं बड़े शुभ, लेकिन गलत समय पर करने से हो सकती है परेशानी

Garuda Purana: ये काम हैं बड़े शुभ, लेकिन गलत समय पर करने से हो सकती है परेशानी

Reepu kumari • LAST UPDATED : September 21, 2023, 11:11 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Garuda Purana: हिंदू धर्म में महापुराण गरुड़ पुराण का बड़ा महत्व है। गरुड़ पुराण में आपको जन्म, मृत्यु, लोक-परलोक, पाप-पुण्य आदि के साथ ही सही-गलत में अंतर और नीति-नियमों के बारे में बखान मिलेगा। गरुड़ पुराण में जिन नियमों का उल्लेख है उनका पालन करने से मनुष्य का जीवन शांति पूर्वक गुजरता है। हिंदू धर्म में हर काम के लिए एक समय निर्धारित है। ऐसा इसलिए क्योंकि सही समय पर ही किसी काम को करने से लाभ की प्राप्ति होती है। गलत समय पर अगर आप कोई सही काम करते हैं तो इसका कोई फल नहीं मिलेगा।  गरुड़ पुराण में कुछ ऐसे कामों का जिक्र है जिन्हे सही समय पर करना बहुत ज्यादा शुभ माना जाता है। इससे आपका जीवन खुशहाली के साथ बीतेगा। एक नजर डालते हैं उन कामों पर।

 शुभ काम, सही समय

  • तुलसी को हिंदू धर्म पूजनीय माना जाता है। तुलसी में जल देना और उसकी पूजा करने से कई फायदे होते हैं।  तुलसी पूजन करने और नियमित रूप से जल देने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। तुलसी में जल देने और पूजन के लिए भी एक समय तय है। जिसके अनुसार हमेशा सूर्योदय के समय तुलसी में जल दें। ध्यान रखें कि तुलसी में कभी भी शाम के समय जल ना दें। वहीं शाम में तुलसी के पास दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इसके अलावा रात में तुलसी पूजन करना भी शुभ नहीं माना जाता है।
  • पुराणों में ऐसी मान्यता है। जहां साफ-सफाई होती है। वहीं मां लक्ष्मी विराजमान होती हैं। लेकिन कभी भी शाम के समय सूर्यास्त के बाद घर की साफ-सफाई करना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं। घर पर दरिद्रता का वास होता है।
  • बाल-दाढ़ी और नाखून भी कटवाने का दिन तय है। पुराण के अनुसार , मंगलवार, गुरुवार और शनिवार के इन दिन इन कामों को करना सही नहीं माना जाता है। आप यह काम रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार के दिन करेंगे तो शुभ होगा।
  • गरुड़ पुराण के मुताबिक, सूर्यास्त के बाद दही खाना भी अच्छा नहीं  माना जाता है। इससे आयु कम होती है।
  • दिन ढलने के बाद अगर कोई आपसे नमक मांगने आता है  तो उसे नमक ना दें। इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।

यह भी पढ़ें:-

Disclaimer: ऊपर मुहैया कराई गई जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यह बताना आवश्यक है कि India News (इंडिया न्यूज), किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता का पालन करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से बात कर जानकारी ले लें। 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT