Hindi News / Dharam / Dont Donate These Things Even By Mistake There Will Be Huge Loss

Daan Niyam: गलती से भी ना करें इन चीजों का दान, होगा भारी नुकसान

(इंडिया न्यूज़, Don’t donate these things even by mistake, there will be huge loss): हिन्दू धर्म में दान का बहुत महत्व है। कहा जाता है दान देने से व्यक्ति को दान पुण्य का फल इस जन्म में तो मिलता ही बल्कि कई जन्मों तक मिलता है। किसी जरूरतमंद को या ब्राह्मणों को दान करना बहुत लाभकारी […]

BY: Divyanshi Bhadauria • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

(इंडिया न्यूज़, Don’t donate these things even by mistake, there will be huge loss): हिन्दू धर्म में दान का बहुत महत्व है। कहा जाता है दान देने से व्यक्ति को दान पुण्य का फल इस जन्म में तो मिलता ही बल्कि कई जन्मों तक मिलता है। किसी जरूरतमंद को या ब्राह्मणों को दान करना बहुत लाभकारी होता है। लेकिन ऐसा कई बार होता है कुछ चीजों का दान करते समय व्यक्ति को उसका नुकसान उठाना पड़ जाता है। कहते है कुछ चीजों का दान करने से ना तो दान करने वाला व्यक्ति का भला होता है और नाही उस व्यक्ति का जिसे दान दिया जाता है।

हम आपको आज बताने जा रहे हैं कि व्यक्ति को कौन सी चीजों का दान नहीं करना चाहिए।

साल 2025 में होलिका दहन पर रहेगा भद्रा का साया, छोटी सी गलती बन सकती है अपशकुन, जानें शुभ मुहूर्त बचाव के उपाय!

Don’t donate these things even by mistake, there will be huge loss.

इन चीजों का दान करना होता है अशुभ

झाडू- व्यक्ति को कभी भी झाडू का दान नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि झाडू का दान करने से घर में मौजूद पैसा खत्म होने लगता है और आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप गलती से भी कभी झाडू का दान ना करें।

फटे हुए ग्रंथ और किताबें- माना जाता है कि कभी भी फटे हुए ग्रंथ और किताबों का दान नहीं करना चाहिए। इन चीजों का दान करना अच्छा संकेत नहीं माना जाता है।

तेल- कभी भी इस्तेमाल किया हुआ तेल या खराब हो चुके तेल का दान नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि अगर आप इन चीजों का दान करते हैं तो इससे आपको शनिदेव के बुरे प्रभावों का सामना करना पड़ सकता है। शनिदेव को प्रसन्न करना तो काफी आसान होता है लेकिन अगर एक बार शनिदेव आपसे नाराज हो जाएं तो इससे आपको जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

प्लास्टिक की चीजें- कभी भी प्लास्टिक से बनी चीजों का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से व्यवसाय और घर में कई तरह के नुकसानों का सामना करना पड़ सकता है।

स्टील के बर्तन- कभी भी स्टील के बर्तनों का दान नहीं करना चाहिए। स्टील के बर्तन दान देने से घर में अशांति फैल जाती है। आए दिन घर में लड़ाई-झगड़े होने लगते हैं और घर की सुख-शांति चली जाती है।

बासी खाना- कभी भी किसी को खाना दान करते समय इस बात का ख्याल रखें कि वह खाना बासी ना हो बल्कि, सिर्फ ताजे भोजन का ही दान करना चाहिए। बासी खाने का दान करने पर आपको कई तरह के नुकसानों का सामना करना पड़ता है।

नुकीली चीजें- कभी भी किसी को नुकीली चीजें जैसे चाकू या कैंची आदि का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से भाग्य पर काफी बुरा असर पड़ता है, इतना ही नहीं इन चीजों का दान करने से घर-परिवार के सदस्यों के बीच संबंध भी खत्म होने लगते हैं.

Tags:

hindu dharmJyotish Shastra

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue