होम / dream come true : सपने में इस तरह मछली देखना माना जाता है शुभ

dream come true : सपने में इस तरह मछली देखना माना जाता है शुभ

Rahul Dev Sharma • LAST UPDATED : March 23, 2022, 9:40 pm IST

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली।

dream come true : मछली को देखना काफी शुभ माना जाता है। मछली को मां लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है जो घर में सुख-समृद्धि लाती है। इसी कारण लोग घरों में मछली को पालते हैं और उनकी सेवा करते हैं। लेकिन कई बार सपनों में भी मछली नजर आती है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में मछली देखने का भी शुभ या फिर अशुभ अर्थ होता है, जिन्हें पहचान लिया तो आने वाली समस्याओं से पहले ही सतर्क रह सकते हैं। मछली संबंधी सपने कई तरह से आ सकते हैं।

Read More: https://indianews.in/kaam-ki-baat/vastu-mistakes/

(dream come true: Seeing fish like this in a dream is considered auspicious)

जानिए स्वप्न शास्त्र के अनुसार इसका क्या अर्थ है (Know what it means according to the dream scripture)

  • स्वप्न शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि सपने में मछली देखना शुभ होता है। इन्हें देवता का प्रतीक माना जाता है।
  • अगर सपने में मछली दिखे तो समझ लें कि आने वाले समय में कोई शुभ काम होने वाला है।
  • सपने में सुनहरी मछली देखने का मतलब है कि कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। जल्द ही आपको अपना प्यार मिलने वाला है। 
  • सपने में डॉल्फिन मछली का दिखना शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आने वाले समय में आपका भाग्य चमकने वाला है।
  • अगर सपने में छोटी-छोटी रंग बिरंगी मछलियां दिख रही है तो समझ लें कि आने वाले समय में आपके हाथ कोई बड़ी सफलता लगने वाली है।
  • अगर सपने में अचानक मछली दिखे तो समझ लें कि आपके ऊपर भगवान का पूरा आशीर्वाद है।
  • सपने में खुद को मछली पकड़ते हुए देखना तो इसका मतलब है कि आने वाले समय में आप कोई नई शुरुआत कर सकते हैं। इस नई शुरुआत के लिए आपने काफी लंबे समय से प्रतीक्षा में थे।
  • अगर सपने में शार्क या फिर पिरहना मछली आदि दिखे तो यह अशुभ माना जाता है। सपने में उनको देखने का मतलब है कि आपको किसी दुख का सामना करना पड़ेगा या फिर कर्ज के बोझ में दब सकते हैं।
  • सपने में अगर बड़ी मछली देखते हैं तो आने वाले समय में आपको कुछ बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। आपको आर्थिक उन्नति भी मिलेगी।
  • अगर आप सपने में मरी हुई मछली देखते हैं तो इसका मतलब है कि आने वाले समय में आपको आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है।

Read More: https://indianews.in/healthtips/oral-problem/

Read More: https://indianews.in/health/health-diet/

Read More: https://indianews.in/health/tips-to-protect-eyes/

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT