संबंधित खबरें
क्या आपकी भी 3 से 5 के बीच हर रात खुलती है आंख? इसी समय टूटती है अगर आपकी भी नींद तो समझ ले ये 3 संकेत दे रहे है भगवान?
शाम के समय ठीक इतने बजे जलाएं संध्या दीपक, जितनी बढ़ेगी रौशनी उतना बरसेगा पैसा, जानें सही तरीका और…?
फिर शुरू होगी Premanand Maharaj की पदयात्रा…विरोध में खड़े हुए सोसाइटी के अध्यक्ष ने पैरों में गिरकर मांगी माफी
एक मां ही कैसे बन गई अपने बेटे की मौत का कारण…क्यों महाभारत में अपनी मां की वजह से भीष्म को गवानी पड़ी थी जान?
चारो ओर आग का माहौल, इस दिन से लगने जा रहा है अग्नि पंचक…इन लोगों के लिए बेहद अशुभ साबित होगा ये नक्षत्र
क्या वाकई इस दाल में मिला होता है खून का कण? हिंदू धर्म में सात्विक भोजन में भी नहीं की जाती शामिल!
5 Rajyogas on Karva Chauth 2024
India News (इंडिया न्यूज़), 5 Rajyogas on Karva Chauth 2024: हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। यह निर्जला व्रत होता है और सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। बता दें कि इस साल करवा चौथ 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल का करवा चौथ खास माना जा रहा है। इस दिन विशेष राजयोग बनेगा, जो तीन राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा।
ज्योतिष गणना के अनुसार, अब करवा चौथ पर शश, गजकेसरी योग, समसप्तक, बुधादित्य और महालक्ष्मी जैसे राजयोग रहेंगे। ये सभी राजयोग तीन राशियों के लिए बड़ी सफलता लेकर आएंगे। यहां जाने कौन सी हैं वो राशियां।
वृषभ राशि
करवा चौथ पर बनने वाले शश, गजकेसरी योग, समसप्तक, बुधादित्य और महालक्ष्मी जैसे राजयोग वृषभ राशि वालों के लिए लाभकारी रहने वाले हैं। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो यह समय सबसे अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। निवेश के लिए भी समय बहुत शुभ है। प्रेम संबंधों में भी सुधार की संभावना है।
अगर कोई आप पर कर दे काला जादू तो क्या करें? प्रेमानंद जी महाराज ने बताया इसका चमत्कारी उपाय
कन्या राशि
20 अक्टूबर को बनने वाले 5 राजयोग कन्या राशि वालों के लिए बहुत लाभकारी रहेंगे। कारोबारियों को कुछ नए सौदे मिल सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी नई नौकरी मिलने की संभावना है। जो लोग अविवाहित हैं, उनका रिश्ता पक्का हो सकता है। दांपत्य जीवन की परेशानियां भी दूर होंगी।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह राजयोग नए अवसर प्रदान कर सकता है। आपकी तरक्की के रास्ते खुलेंगे। साथ ही सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में नए संबंध बन सकते हैं, जिसका आपको भविष्य में फायदा मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार आएगा। साथ ही आप धन की बचत करने में भी सफल रहेंगे।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है।पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.