India News (इंडिया न्यूज़), Durga Visarjan 2023: मां दुर्गा के नौ रुपों का सबसे बड़ा पर्व नवरात्र शुरु हो चुका है। बता दें कि नवरात्र का त्योहार साल में चार बार मनाया जाता है। जिसमें शारदीय नवरात्र और चैत्र नवरात्र को विशेष महत्व दिया गया है। शारदीय नवरात्र का पर्व अश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक होता है। वहीं दशमी को माता रानी की प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है। दशहरे के दिन देवी अपने लोक लौट जाती है।
माता की विदाई का भी खास समय और तरीका होता है। जिसके मुताबिक मां की प्रतिमा को विर्सजित किया जाता है। इस बार शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन 24 अक्टूबर 2023 को किया जाना है। इस दिन माता के विदाई के बाद जो लोग भी नौ दिन के व्रत पर थें वो अपना व्रत का पारण कर सकते हैं। इस दिन दशहरा (विजयादशमी) मनाई जाती है। हर शहर में मेले का आयोजन भी किया जाता है। नाटक और झूले की भी व्यवस्था की जाती है।
इस बार दशमी 23 अक्टूबर 2023 को शाम 5 बजकर 44 मिनट से शुरू होगी। जो कि अगले दिन 24 अक्टूबर 2023 को दोपहर 03 बजकर 14 मिनट पर समाप्त होगी। दुर्गा विसर्जन का काफी महत्व है। विसर्जन केवल निश्चित शुभःकाल में किया जाता है। दशमी तिथि के विद्यमान रहते हुए दोपहर या फिर प्रात:काल के समय किया जाता है। इस बार प्रतिमा विसर्जन करने का मुहर्त सुबह 06.27 से सुबह 08.42 (24 अक्टूबर 2023) तक है।
माता कि विदाई भी खास तरीके से किया जाता है। विदाई से पहले माता की विधि के साथ पूजा करें। जिसके बाद नदी किनारे देवी के सामने पूजा के दौरान हुई गलतियों को लेकर माफी मांगे। इस दौरान इस मंत्र का उच्चारण करें। “गच्छ गच्छ सुरश्रेष्ठे स्वस्थानं परमेश्वरि, पूजाराधनकाले च पुनरागमनाय च”। मंत्र को बोलते हुए प्रतिमा को धीरे-धीरे नदी में प्रवाहित करें।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.