India News (इंडिया न्यूज़), Mahabharat & Bhanumati: हम बचपन से महाभारत की कहानियां सुनते हुए आ रहे हैं। कभी हमारी दादी से तो कभी हमारी नानी से। लेकिन आज भी कई ऐसे किस्से बाकि हैं जो हमारी नज़रो से दूर हैं छिपे बैठे हैं। महाभारत की कहानी का सार ही कौरवो और पांडवो की लड़ाई हैं। लेकिन फिर भी ऐसे कई राज़ किस्से कहानिया हैं जो हमसे आज भी छिपे हुए ही हैं। इन्ही में से एक किस्सा हैं दुर्योधन की पत्नी का पांडव से शादी करना। आखिर क्यों अपने ही पति के इस दुश्मन संग शादी रचाने के लिए वह मंजूर हो गई?
जैसा कि सब जानते हैं दुर्योधन की पत्नी बेहद ही रूपवती थी साथ ही वह कम्बोज के राजा चन्द्रवर्मा की बेटी थी। लेकिन साथ ही भानुमति जितनी रूपवती थी उतनी ही वह तेज और चतुर भी थी। ये कहानी तब की हैं जब भानुमति का स्वयंवर रचाया गया था उस दौरान उस सभा में अनेको राजकुमारों के बीच दुर्योधन भी शामिल था। लेकिन दुर्योधन के वहां मौजूद होने के बावजूद भी भानुमति ने उसे नहीं चुना इस बात पर दुर्योधन आग-बबूला हो उठा जिसके चले उसने राजकुमारी भानुमति से जबरन शादी कर ली।
आखिर किस देवी संग होगा भगवान Kalki का विवाह, कलयुग में दिखेगा अवतार?
जिसके बाद भानुमति को दो संताने प्राप्त हुई एक थी लक्ष्मणा और एक था लक्ष्मण। जिसके बाद महाभारत युद्ध के समय अभिमन्यु ने भानुमति के पुत्र का वध कर उसे मार गिराया था।
दरहसल, महाभारत युद्ध के बाद पांडवो की जीत हुई थी लेकिन साथ ही उनको अपने ही वंश के भाइयों को मार देने का दुःख भी था। जिसके चलते ऐसा माना जाता है कि जब युद्ध की समाप्ति होने के बाद क्योंकि दुर्योधन की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद जब पांडवों ने अपने वंश को आगे बढ़ाने के बारे में सोचा जिसके चलते उन्होंने भानुमति को पत्नी बनाने का विचार किया था। इसके बाद भानुमति ने इस एक पांडव यानि अर्जुन से विवाह रचा लिया था और पांडवों के परिवार की सदस्य बन गई थी और अर्जुन की पत्नी भी।
एक ऐसा फूल जिसे खुद इंद्रदेव लाए थे स्वर्ग से धरती पर, आज भी है धरती का वासी!
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है।पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।