Hindi News / Dharam / February 2023 Vrat Tyohar List Many Festivals In The Month Of February Know Their Special Significance Including Gupt Navratri

February 2023 Vrat Tyohar List: फरवरी महीने में कई त्योहार, जानें गुप्त नवरात्र समेत इनका खास महत्व

India News (इंडिया न्यूज़), February 2023 Vrat Tyohar List: फरवरी का महीना शुरु होने वाला है। इस महीने में कई त्योहार पड़ेने वाले हैं। जिसके बारे में हमें जानना जरुरी है। तो चलिए जानते हैं इन त्योहारों और उसके महत्व के बारे में.. षट्तिला एकादशी (6 फरवरी, मंगलवार) त्योहार का सीजन षट्तिला एकादशी के साथ […]

BY: Shanu kumari • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज़), February 2023 Vrat Tyohar List: फरवरी का महीना शुरु होने वाला है। इस महीने में कई त्योहार पड़ेने वाले हैं। जिसके बारे में हमें जानना जरुरी है। तो चलिए जानते हैं इन त्योहारों और उसके महत्व के बारे में..

षट्तिला एकादशी (6 फरवरी, मंगलवार)

त्योहार का सीजन षट्तिला एकादशी के साथ होगा। यह त्योहार माघ मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को आती है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। पुराणों के मुताबिक इस दिन उपवास करने से सारे दुखों से मुक्ति मिलती है।

पीपल के पेड़ से जुड़ी ये 1 गलती करा सकती है भारी नुकसान! जानिए पितृ दोष, धन हानि और विवाह संकट से बचने के लिए जरूरी उपाय!

Indian Festival

मौनी अमावस्या (9 फरवरी, शुक्रवार)

मौनी अमावस्या महीने के 9 तारीख को होने वाला है। मान्याताओं के मुताबिक इस दिन देवी-देवता पृथ्वी पर पवित्र नदियों और कुंभ में स्नान करते हैं। इस दिन प्रयागराज में नहाना काफी शुभ माना जाता है। साथ ही व्रता पूजा करते हैं साथ ही मौन भी रहते हैं। इसलिए इसे मौनी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है।

गुप्त नवरात्र प्रारंभ (10 फरवरी, शनिवार)

नवरात्र साल में कई बार मनाया जाता है। दो बार चैत्र और दो बार शारदीय के अलावा गुप्त नवरात्र भी काफी धूमधाम से मनाया जाता है। गुप्त नवरात्र माघ और आषाढ़ में मनाए जाते हैं। इस दौरान माता दुर्गा की पूजा की जाती है। इस बार यह त्योहार 10 फरवरी से शुरु होगा।

वसंत पंचमी (14 फरवरी, बुधवार)

फरवरी महीने के पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इसे हम श्रीपंचमी के नाम से जानते हैं। इस त्योहार में सरस्वती मां की पूजा की जाती है। इस दिन मां सरस्वती के जन्मोत्सव रुप में मनाया जाता है। बच्चे मां सरस्वती की पूजा करते हैं। भव्य पंडाल और नृत्य का भी आयोजन किया जाता है।

रथ सप्तमी, आरोग्य सप्तमी (16 फरवरी, शुक्रवार)

रथ सप्तमी के दिन भगवान सूर्यदेव की पूजा की जाती है। कहा जाता है इस दिन भगवान सूर्य की पूजा करने से ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। इस दिन बिना नमक के खाना बनाया जाता है। साथ ही भगवान सूर्य के अर्घ्य के बाद परिवार की सुख शांति की कामना की जाती है।

जया एकादशी (20 फरवरी, मंगलवार)

एकादशी को मुक्ति का द्वार कहा जाता है। लोगों की मान्यता है कि इस दिन व्रत करने से सभी गलती माफ हो जाती है। साथ ही शुभ फलों की प्राप्ति होती है। कहा जाता है इस दिन पूजा करने से इंसान को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

माघ पूर्णिमा, रविदास जयंती (24 फरवरी, शनिवार)

माघ महीने की पूर्णिमा का काफी महत्व है। इस दिन गंगा स्नान का भी खास महत्व है। इस दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस दिन रविदास जयंती भी मनाया जाना है।

Also Read: 

 

Tags:

Basant Panchami 2024

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue