Hindi News / Dharam / Garud Puran When And Why Should One Read Garud Puran Know This Special Rule Of Reading It Indianews

Garud Puran: किस समय और क्यों पढ़ना चाहिए गरुड़ पुराण? जानिए इसे पढ़ने का ये खास नियम-Indianews

India News (इंडिया न्यूज़), Garud Puran: हिन्दू धर्म में 4 वेद और 18 महापुराण हैं। इन सभी का अपना-अपना विशेष महत्व एवं स्थान है। गरुड़ पुराण इन्हीं 18 महापुराणों में से एक है जिसमें बताया गया है कि व्यक्ति को अपना जीवन कैसे व्यतीत करना चाहिए। इसके अलावा गरुड़ पुराण में पाप और पुण्य का विवरण […]

BY: Himanshu Pandey • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज़), Garud Puran: हिन्दू धर्म में 4 वेद और 18 महापुराण हैं। इन सभी का अपना-अपना विशेष महत्व एवं स्थान है। गरुड़ पुराण इन्हीं 18 महापुराणों में से एक है जिसमें बताया गया है कि व्यक्ति को अपना जीवन कैसे व्यतीत करना चाहिए। इसके अलावा गरुड़ पुराण में पाप और पुण्य का विवरण भी मिलता है और यह भी बताया गया है कि मृत्यु के बाद किस कर्म के लिए क्या दंड दिया जाता है। लेकिन अन्य पुराणों की तरह गरुड़ पुराण का पाठ कभी भी घर में नहीं किया जा सकता। आइए जानते हैं गरुड़ पुराण का पाठ कब और क्यों किया जाता है?

 कब पढ़ना चाहिए गरुड़ पुराण?

गरुड़ पुराण में 19 हजार श्लोक हैं और इनमें से 7 हजार श्लोक तो मानव जीवन से ही संबंधित हैं। इन श्लोकों में जन्म, कर्म, स्वर्ग, नर्क, धर्म, नीति और ज्ञान का उल्लेख किया गया है। कहा जाता है कि गरुड़ पुराण पढ़ने के बाद व्यक्ति को यह निर्णय लेना आसान हो जाता है कि उसे जीवन में किस तरह के कर्म करने चाहिए। हिंदू धर्म में किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद गरुड़ पुराण का पाठ किया जाता है। जिस घर में मृत्यु होती है उस घर में 13 दिन तक गरुड़ पुराण का पाठ किया जाता है क्योंकि 13 दिन तक आत्मा घर में रहती है और उसे मोह त्यागने में कठिनाई होती है। वही घर में मौजूद आत्मा को गरुड़ पुराण का पाठ कराया जाता हैं ताकि उसे मोक्ष की प्राप्ति हो सके।

इस दिन से ‘पिशाच योग’ खा जाएगा 3 राशियों का सुख-चैन, 50 दिनों में हो जाएगा ऐसा हाल, जान लें ऐसा क्या होने वाला है?

Garud Puran

Imran Khan: पाकिस्तानी सेना करवाना चाहती है मेरी हत्या, पूर्व पीएम इमरान खान ने जेल से लिखी चिट्ठी -Indianews

हालांकि, ऐसा नहीं है कि गरुड़ पुराण केवल किसी की मृत्यु के बाद ही पढ़ा जाना चाहिए। दरअसल, आप इसे जीवन और मृत्यु से जुड़े रहस्यों के बारे में जानने के लिए भी पढ़ सकते हैं। गरुड़ पुराण जीवन और मृत्यु से जुड़े ऐसे रहस्यों का संग्रह है जो आपको सही राह दिखाता है। इसे पढ़ने से व्यक्ति का मन पवित्र हो जाता है और नकारात्मकता भी दूर हो जाती है।

क्या है गरुड़ पुराण का रहस्य

धर्म ग्रंथों के अनुसार गरुड़ ऋषि कश्यप के पुत्र थे जिन्हें भगवान विष्णु का वाहन बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। गरुड़ पुराण के पीछे एक रहस्य छिपा है जिसे जरूर जानना चाहिए। एक समय की बात है, गरुड़ ने अपने भगवान श्री नारायण से मृत्यु के बाद होने वाली घटनाओं के बारे में पूछा। जिसके बाद भगवान विष्णु ने उनके सभी प्रश्नों का विस्तार से उत्तर दिया। भगवान विष्णु और गरुड़ के बीच इन सवाल-जवाब का वर्णन गरुड़ पुराण में किया गया है। गरुड़ पुराण में मृत्यु के बाद होने वाली घटनाओं और पाप-पुण्य के अनुसार मिलने वाले फल के बारे में जानकारी दी गई है।

Brazil Floods: दक्षिणी ब्राजील में भारी बारिश, कम से कम 37 लोगों की गई जान -India News

Tags:

Garud PuranGaruda Puranaindianewstrending Newsइंडिया न्यूज

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue