Holashtak 2026 Date: हिंदू पंचांग के अनुसार होलाष्टक की शुरुआत फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से होती है. वैसे तो होली का त्योहार दो दिन तक मनाया जाता है, लेकिन इसकी तैयारियां पूरे आठ दिन पहले से ही शुरू हो जाती हैं. इन्हीं आठ दिनों को होलाष्टक कहा जाता है,आइए जानते हैं आखिर 2026 में यह कब से कब तक रहेगा.
Holashtak 2026 Date
Holashtak 2026 Date: फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से होलाष्टक की शुरुआत होती है और यह होलिका दहन के दिन समाप्त होते हैं. हिंदू धर्म में इन 8 दिनों को शुभ नहीं माना जाता, इसलिए इस दौरान शादी, गृह प्रवेश, मुंडन या कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किए जाते. मान्यता है कि होलाष्टक में किए गए शुभ काम का फल अच्छा नहीं मिलता और कार्य में रुकावटें आने लगती हैं.
वैदिक पंचांग के अनुसार फाल्गुन शुक्ल अष्टमी तिथि 24 फरवरी 2026 को सुबह 7 बजकर 1 मिनट से शुरू होगी और 25 फरवरी को सुबह 4 बजकर 51 मिनट तक रहेगी. उदयातिथि के आधार पर होलाष्टक की शुरुआत 24 फरवरी 2026 से मानी जाएगी.
वहीं, फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 2 मार्च को शाम 5 बजकर 55 मिनट से शुरू होकर 3 मार्च को शाम 5 बजकर 7 मिनट तक रहेगी. उदयातिथि के अनुसार पूर्णिमा 3 मार्च को होगी, इसलिए होलाष्टक का समापन भी 3 मार्च 2026 को होगा. इसी दिन होलिका दहन किया जाएगा और 4 मार्च को होली मनाई जाएगी.
उत्तर भारत में होलाष्टक को अशुभ समय माना जाता है. मान्यता है कि इन 8 दिनों में ग्रहों की स्थिति नकारात्मक हो जाती है, जिससे शुभ कार्यों पर बुरा प्रभाव पड़ता है. अष्टमी से पूर्णिमा तक अलग-अलग ग्रहों की नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, जिससे व्यक्ति के फैसले लेने की क्षमता कमजोर हो सकती है और नुकसान होने की आशंका रहती है.
हालांकि, होलाष्टक में मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं, लेकिन इस दौरान भगवान की पूजा-अर्चना और भक्ति करना शुभ माना जाता है.
Disclaimer : प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. INDIA News इसकी पुष्टि नहीं करता है.
Haryana Crime News: हरियाणा के सोनीपत में पिता ने अपनी ही बेटी की हत्या कर…
Chhattisgarh Hookah Ban: राज्य में सरकार द्वारा हुक्का बैन होने के बावजूद राजपुर के एक…
Mehak Pari Viral Video: उत्तर प्रदेश के संभल जिले की रहने वाली गालीबाज बहनों महक…
Kavya Maran Viral Video: काव्या मारन का ये जश्न वाला वीडियो हुआ वायरल? 15 साल…
Bihar Girl Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके एक…
SRH के खूंखार ओपनर कहे जाने वाले अभिषेक शर्मा ने बनाया 'शर्मनाक' रिकॉर्ड! रोहित-संजू को…