India News (इंडिया न्यूज़), Holi 2024, दिल्ली: व्यक्तियों के जीवन की कई कड़ियां रंगों से जुड़ी होती है। उनके प्रभाव से जीवन में किसी न किसी चीज का नया संचार भी होता है। व्यक्ति के जन्म से लेकर अंत तक उसके जीवन में कई रंग संबंध रखते हैं। सूर्य देव की किरणें और इंद्रधनुष के माध्यम से व्यक्ति के जीवन में प्रवाहित करते हैं। नीला आकाश, लाल सूर्य, हरे पत्ते और कई प्रकार के पुष्प पूजा आराधना में भी इस्तेमाल किए जाते हैं। ऐसे में होली के पर्व के मौके पर भी रंगों का महत्व काफी माना गया है।
- होली में रंगों का महत्व
- ज्योतिषीय आधार पर शुभ संकेत
- जीवन में डिप्रेशन से राहत
लाल रंग का महत्व
ज्योतिषीय आधार में देखा जाए तो लाल रंग को भूमि, भवन, साहस और पराक्रम का स्वामी माना जाता है। लाल रंग पूजा और शक्ति का प्रतीक होता है। इससे होली खेलने से स्वस्थ और यश की वृद्धि होती है। इसके साथ ही भूमि से जुड़े कार्य को करने वाले लोगों को इसे जरूर होली खेलनी चाहिए। Holi 2024
Red Color
Sameer Wankhede ने Rakhi के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज, लगाया ये आरोप
पीला रंग Holi 2024
यह रंग सौंदर्य और आध्यात्मिक तेज को निखारता है। साथ ही पीले वस्त्र धारण करने से देव गुरु बृहस्पति भी प्रसन्न होकर कृपा बरसाते है। सोना, चांदी और व्यापार करने वाले लोगों को पीले रंग से होली खेलने शुभ संकेत प्रदान करता है।
Yellow Color
नारंगी रंग
नारंगी रंग ज्ञान, ऊर्जा, शक्ति, प्रेम और आनंद का प्रतीक होता है। यह रंग लाल और पीले को मिलाकर बनाया जाता है। जीवन में इसके प्रयोग से मंगल और बृहस्पति दोनों ग्रह कृपा बरसाते हैं। साथ ही सूर्य देव की भी असीम कृपा बरसती है। होली खेलने के समय इस रंग का इस्तेमाल करने से जिंदगी में निराशा और डिप्रेशन के शिकार लोगों को राहत मिलती है। Holi 2024
Orange color
Elvish Yadav के पिता ने बड़े राज से उठाया पर्दा, कार और संपत्ति का बताया सच
नीला रंग Holi 2024
नीला रंग विष को पीकर गले में रोक लेने की क्षमता रखने वाले भगवान शिव के गुण से भरपूर होता है। यह रंग साफ सुथरा निष्पक्ष, पारदर्शी, करुणा में ऊर्जा प्रदान करता है। वास्तु शास्त्र में रंग आसमान और पानी को प्रतिनिधित्व करता है और यह रंग पुराने दर्द से भी निजात दिलाता है।
Blue Color
हरा रंग
हरा रंग समृद्धि, उत्कर्ष, प्रेम, दया, प्रगति, प्रकृति, सुकून, तरक्की की सकारात्मक ऊर्जा को पैदा करता है। हरे रंग के प्रयोग से बुद्ध की कृपा बनी रहती है। इससे कपल्स के रिश्तों में मनमोटाव कम होते हैं और रंग को इस्तेमाल करने से व्यापारी, शिक्षक, वकील, विद्यार्थी, लेखक फायदे में रहते हैं।
Green Color
Indonesian Rohingya: दर्जनों रोहिंग्याओं को ले जा रही नाव पलटी, हर साल हजारों पहुँचते हैं इंडोनेशिया
बैंगनी रंग Holi 2024
बैंगनी या फिर पर्पल रंग विलासिता, रईसी, आत्मसम्मान और संतुलन का प्रतीक होता है। इस रंग को उन पुरुषों को इस्तेमाल करना चाहिए जो हीनभावना से ग्रस्त होते हैं।
purple colour
गुलाबी रंग
गुलाबी रंग प्यार, रोमांस का प्रतीक है। जीवन में प्यार और रोमांस की बढ़ोतरी के लिए आप इस रंग से होली खेल सकते हैं। Holi 2024
pink Colour