Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.
Holi 2026: देशभर में आज होली का रंगीन उत्सव मनाया जा रहा है. अगर आप भी रंगों के इस त्योहार को पूरे शुभ फल के साथ मनाना चाहते हैं, तो जान लें रंग खेलने का सही समय क्या है. साथ ही समझें होली का धार्मिक महत्व, इसके पीछे छिपा वैज्ञानिक कारण और क्यों इस दिन रंगों को खास ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. सही जानकारी के साथ मनाई गई होली आपके जीवन में खुशियां और सकारात्मकता ला सकती है.
होली के दिन रंग खेलने का शुभ मुहूर्त
Holi 2026: आज देश के कोने-कोने में रंगों का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. होली हर साल चैत्र मास में आती है, जो मौसम बदलने का संकेत देता है. सर्दियों के बाद का यह समय कई लोगों के लिए शारीरिक थकावट और मानसिक सुस्ती लेकर आता है. ऐसे में होली का उल्लास जीवन में नई ताजगी भर देता है.
रंगों से खेलना, ढोल की थाप पर नाचना, दोस्तों और परिवार के साथ हंसी-मजाक करनाये सब मन की भारीपन को हल्का कर देते हैं. रंगों की चमक और उनकी सुगंध मूड को बेहतर बनाती है और तनाव कम करने में मदद करती है.सबसे खास बात यह है कि इस दिन लोग पुराने गिले-शिकवे भुलाकर गले मिलते हैं. बातचीत, मेल-मिलाप और सामूहिक उत्सव रिश्तों को मजबूत बनाते हैं और दिलों में सकारात्मकता जगाते हैं. यही कारण है कि होली केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि मन और रिश्तों को नया रंग देने का अवसर भी है.
होली में रंग खेलने का सही समय क्या है?
अगर आप भी सोच रहे हैं कि रंग खेलने की शुरुआत कब करें, तो मान्यता है कि सुबह का समय सबसे बेहतर रहता है. द्रिक पंचांग के अनुसार आज सूर्योदय के बाद से ही रंगों का उत्सव शुभ माना गया है.सुबह का वातावरण शांत, ताजा और सकारात्मक ऊर्जा से भरा होता है. यही वजह है कि परंपरा में होली का रंग सुबह खेलने की सलाह दी जाती है. आमतौर पर लोग 8 बजे के आसपास दोस्तों और परिवार के साथ रंग लगाना शुरू करते हैं.दोपहर 12 या 1 बजे तक रंगों का कार्यक्रम समाप्त कर देना अच्छा माना जाता है. इसके बाद अत्यधिक शोर या देर तक रंग खेलना परंपरागत रूप से उचित नहीं समझा जाता.होली का असली मजा तब है जब इसे संतुलित तरीके से मनाया जाए.
बिहार शरीफ में लॉक स्कॉर्पियो की लाइव चोरी का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो!…
Harish Rana Organ Donation: गाजियाबाद के 32 वर्षीय हरीश राणा अब इस दुनिया में नहीं…
West Bengal Election 2026: क्या बंगाल चुनाव में दिखेगा लिएंडर पेस का जलवा? BJP के…
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2026 से पहले बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने रिंकू…
सूरत (गुजरात), मार्च 24: शहर की प्रतिष्ठित संस्था काभा एविएशन अकैडमी ने सफलता पूर्वक अपने…
RCB चैंपियंस का नया दौर! 17,000 करोड़ की डील के साथ बिड़ला ग्रुप के नाम…