<

Lucknow News: रिवॉल्वर में एक गोली डालकर एक-दूसरे पर निशाना लगा रहे थे बच्चे, रशियन रूले गेम में उनैज की मौत

Lucknow News: उसने अपने पुराने दोस्त को बर्थडे पार्टी में बुलाया जिससे स्कूल में झगड़ा हुआ था. इसके बाद एक रिवॉल्वर में कारतूस डालकर रशियन रुले गेम खेलने लगे और उनैज के सिर में गोली लग गई. पढ़ें पूरी खबर.

Lucknow News: यूपी के लखनऊ से एक ऐसा मामला आया है जिसने सभी के मन को दुखी कर दिया. दरअसल, मामला सरोजनीनगर के बेहसा का है, जहां के निवासी जमीर खान का 12 साल का उनैज बचपन से ही रोजा रखता था. परिवार वालों ने बताया कि उनैज सभी नियमों के साथ रोजा रखता था. एक साल पहले उसका एक आरोपी किशोर के जन्मदिन पर आशियाना स्थित स्टैल मैरी स्कूल में विवाद हो गया था. इसके बाद स्कूल में दोनों बच्चों के अभिवावकों को बुलाया गया था.

जानकारी के अनुसार, उनैज के बड़े भाई उसैद ने यह जानकारी दी कि बातचीत के दरमियान आरोपी किशोर के पिता झुझलाते हुए गुस्से में वहां से चले गए थे. फिर इसके बाद से आरोपी ने अपनी एजुकेशन छोड़ दी थी. तब से दोनों बच्चों में भी कोई बातचीत नहीं हो रही थी. एक साल बाद अचानक सोमवार को आरोपी किशोर ने फोन करके उनैज को अपनी बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए कहा. 

जन्मदिन पार्टी में बुलाया

बर्थडे पार्टी में शामिल होने को लेकर उनैज ने कहा कि उसने रोजा रखा है और वह नहीं आ सकेगा. तो आरोपी ने कहा कि ठीक है कुछ देर रुककर चले जाना. इस बातचीत के बाद उनैज आरोपी के लिए उपहार लेकर भी आया और थोड़ी देर बाद वह उनके साथ चला गया. इस दौरान अम्मी-अब्बू ने उसे कई बार टोका कि क्यों जा रहे हो तो उनैज ने कहा सब कुछ ठीक हो रहा है.

माथे पर सटाकर चलाई गोली

इधर, जब पुलिस ने आरोपी किशोर को पकड़ा तो उसने जानकारी दी कि वे सभी पार्टी के दौरान रिवॉल्वर में एक कारतूस डालकर एक-दूसरे पर निशाना लगा रहे थे. ऐसे में गोली उनैज के माथे पर जा लगी और उसकी मौत हो गई. पूछताछ में पता चला कि आरोपी किशोर पिता की रिवॉल्वर लेकर फ्लैट पर पार्टी के लिए गया था. एक कारतूस छोड़कर बाकी निकाल लिए थे और फिर उससे निशाना लगा रहे थे. इस दरमियान सिर के बीच रिवॉल्वर रखकर निशाना लगाया गया और गोली सीधे उनैज के माथे पर जा लगी जिसमें उसकी जान चली गई. फिलहाल, पुलिस इस मामले में लोगों से पूछताछ करने में लगी है. 

शव देखने के लिए तड़पता रहा परिवार

इस मामले में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी)दक्षिणी निपुण अग्रवाल के अनुसार, सभी लोगों के बयान दर्ज करने के बाद इसकी भी जांच की जा रही है कि लाइसेंसी रिवॉल्वर उन तक कैसे पहुंची? लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उनका नाम भी मुकदमे में बढ़ाने  की बात कही है. पिता जमीर ने बताया कि वह बेटे के घर से निकलने के लगभग 4 घंटे बाद उन्हें इसकी सूचना दी गई. आरोपी के पिता ने पत्नी शमा के मोबाइल पर फोन करके इस हादसे की सूचना दी. परिजन लोकबंधू अस्पताल पहुंचे, जहां उनका बेटा मृत पड़ा था. परिजनों ने आरोप लगाया कि उन्हें बेटे का शव तक नहीं देखने दिया गया. इसके बाद अस्पताल परिसर में हंगामा मच गया. दो घंटे तड़पने के बाद पुलिस ने शव देखने दिया.

क्या होता है रशियन रूले?

यह एक तरह का खरतनाक और जानलेवा गेम है, जिसमें रिवॉल्वर के साथ इस तरह की गतिविधि को रशियन रूले कहा जाता है. इसमें रिवॉल्वर में एक गोली डाली जाती है और फिर एक-दूसरे पर एक-एक करके निशाना लगाया जाता है. इस घातक खेल में मौत हो सकती है. पुलिस घटनास्थल वाले अपार्टमेंट पहुंची और पूछताछ की गई. तब यह बात सामने आई कि बच्चे अपार्टमेंट में पार्टी कर रहे थे. इसके बाद कुछ लड़के नीचे पार्किंग में गए और काफी देर तक कार में बैठे रहे. जानकारी के अनुसार इसी गाड़ी में रिवॉल्वर रखी थी, जिसे वह साथ लेकर आए थे. 

Recent Posts

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST

राजस्थानी फिल्म ‘धूद’ का ऑफिशियल टीजर जारी, दिखेगा अलग ही रंग; इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Rajasthani Film Dhood release date: राजस्थानी फिल्म ‘धूद (DHOOD)’ 23 अक्टूबर 2026 को देशभर के…

Last Updated: September 29, 2026 19:55:10 IST

स्कोडा स्लाविया का नया अवतार तैयार, नए लुक और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च डेट आई सामने, जानें क्या-क्या बदला

New Skoda Slavia: स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने नई स्लाविया फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन पुणे के…

Last Updated: September 29, 2026 19:31:20 IST

पितृपक्ष: पूर्वजों और दोहराते जीवन-पैटर्न को समझने का समय: Psychic Medium Daksh

नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…

Last Updated: September 29, 2026 18:52:18 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST