होम / Holika Dahan 2024: होलिका की अग्नि में क्यों चढ़ाया जाता है कच्चा सूत? जानें क्या है महत्व

Holika Dahan 2024: होलिका की अग्नि में क्यों चढ़ाया जाता है कच्चा सूत? जानें क्या है महत्व

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : March 15, 2024, 10:47 am IST
ADVERTISEMENT
Holika Dahan 2024: होलिका की अग्नि में क्यों चढ़ाया जाता है कच्चा सूत? जानें क्या है महत्व

Holika Dahan 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Holika Dahan 2024: होली के एक रात पहले फाल्गुन माह की पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाता है। शास्त्रों के अनुसार होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि होलिका दहन की अग्नि नकारात्मकता को नष्ट करती है। इसी कारण से लोग होलिका दहन की अग्नि में कई तरह की चीजों को अर्पित करते हैं ताकि इसके शुभ प्रभाव से जीवन की परेशानियां दूर हो जाएं। लेकिन क्या आपको पता है कि होलिका दहन की अग्नि में कच्चा सूत क्यों चढ़ाया जाता है आखिर क्या है इसके फायदे तो चलिए जानते हैं इसके बारें में पूरी जानकारी।

होलिका में कच्चा सूत चढ़ाने के फायदे

शास्त्रों के अनुसार, कच्चे सूत को बहुत ही पवित्र माना गया है। इसी वजह से किसी भी पूजा या अनुष्ठान में कच्चे सूत का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। होलिका दहन के समय अग्नि की परिक्रमा करते समय भी कच्चे सूत को तोड़कर अग्नि में अर्पित करने की परंपरा है।

Holika Dahan Raakh Is Good For Health And Money - Amar Ujala Hindi News  Live - बड़े काम की है होली की राख, होगा धन लाभ, मिटेंगे रोग

दरअसल ऐसा माना जाता है कि कच्चे कपास का संबंध शनि ग्रह से होता है। इसके अलावा कच्चा सूत रोगनाशक और विघ्ननाशक होता है। ऐसे में होलिका दहन की अग्नि में कच्चा सूत अर्पित करने से कुंडली में शनि की स्थिति मजबूत होती है और शनि दोष से मुक्ति मिलती है।

ये भी पढ़े- Kiara Advani ने दिया पति Sidharth Malhotra की फिल्म Yodha पर रिव्यू, एक्टर के लिए कही ये बात

इसके अलावा अगर आपके घर में कोई रुकावट है या नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश कर चुकी है तो कच्चा सूत उस नकारात्मकता को काटने में भी सहायक होता है। इसके अलावा अगर घर में कोई लंबे समय से बीमार है तो उसके नाम का कच्चा सूत होलिका दहन की अग्नि में डालना चाहिए।

Kaccha Soot Ka Upay। Astro tips with Kaccha Soot। कच्चा सूत से करें ये  उपाय। | Jansatta

अगर आपने कभी गौर किया हो कि होलिका दहन के लिए जब गाय के गोबर के उपलों से होलिका बनाई जाती है तो उन उपलों को कच्चे सूत से ही बांधा जाता है। ऐसा सिर्फ इसलिए नहीं किया जाता कि होलिका बिखर न जाए बल्कि इसके पीछे का उद्देश्य बुरी शक्तियों को बांधना होता है।

ये भी पढ़े- PM Modi Campaign In South: PM Modi करेंगे दक्षिण भारत में धुंआधार चुनावी रैली, BJP के लिए केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना में करेंगे प्रचार

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT