होम / Horoscope 19 February 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को करनी होगी दोगुनी मेहनत, जानें आज का राशिफल

Horoscope 19 February 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को करनी होगी दोगुनी मेहनत, जानें आज का राशिफल

Gargi Santosh • LAST UPDATED : February 19, 2023, 7:35 am IST
Horoscope 19 February 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को करनी होगी दोगुनी मेहनत, जानें आज का राशिफल

Horoscope 19 February 2023

Horoscope 19 February 2023: आप लोगों ने अधिकतर ही ये सुना होगा कि इंसान को जिंदगी में सफलता और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए भाग्य का साथ भी चाहिए होता है। कई बार तो कठिन परिश्रम करने के बाद भी सफलता नहीं मिलती। ऐसा इसलिए क्योंकि हम अपने दैनिक जीवन में राशि से अलग चलकर कुछ गलतियां करते हैं। ऐसे में आप अपनी राशि के अनुसार चलकर कम समय में अधिक फल पा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं आज के राशिफल के बारे में-

मेष राशि 

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, आप जो भी काम शुरु करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। जो लोग सरकारी नौकरी से जुड़े हुए हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। वहीं घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे छात्रों को ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है। इसके लिए आप भगवान शिव को प्रणाम करें।

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के लिए आज दिन बढ़िया रहेगा। इस दौरान परिवार के लोगों से भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आप किसी नए बिजनेस को शुरू करने पर विचार कर सकते हैं। कोई भी कार्य करना आपको सफलता देगा। ये जातक तरक्की के किसी भी अवसर को अपने हाथ से ना जाने दें, कोई भी छोटा चांस आपको मालामाल बना सकता है। श्री हरि का ध्यान करें।

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को दोगुनी मेहनत करने की जरूरत है। वहीं नई-नई शादी हुई लोगों का दिन उत्तम रहने वाला है। आपको अपने पार्टनर का प्यार और सहयोग मिलेगा, कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान भी बना सकते हैं।

कर्क राशि 

इस राशि के जातको का दिन अच्छा रहने वाला है। जो छात्र कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए तैयारी कर रहे हैं, वो जल्द ही अपनी तैयारीयां पूरी कर लेंगे। लेकिन जो छात्र विदेश में शिक्षा ग्रहण करने के लिए जाना चाहते हैं, उन्हें थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। कोई भी काम करने से पहले बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लें।

सिंह राशि 

आज आपके दिन को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। कोई भी बड़ा काम शुरू करने से पहले उस क्षेत्र से जुड़े लोगों की राय जरूर लें। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। आज आपको सांस या हृदय से जुड़ी कोई दिक्कत हो सकती है। इसके लिए जरूरतमंद बच्चों को भोजन करवायें।

कन्या राशि 

इस राशि के लिए आज दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आप कोई ऐसी चीज़ हासिल करेंगे, जिसकी आपको बहुत कम उम्मीद थी। आज आप नए क्रिेएटिव आइडिया सोचेंगे जिनका आप बखूबी इस्तेमाल भी करेंगे। ऑफिस में हर कोई आपके काम से खुश रहेगा। आज शिवलिंग पर जल चढ़ायें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए आज दिन बेहतर रहेगा लेकिन आपको अपनी वाणी पर संयम रखने जरूरत है। आज आपके घर पर कोई रिश्तेदार आ सकता है जिनसे आपको अच्छा व्यवहार बनाकर रखने जरूरत है। जो लोग घर शिफ्ट करना चाह रहे हैं, वो लोग आज शिफ्टिंग का कार्य शुरू करवा सकते हैं। किसी वृद्ध महिला का आशीर्वाद लें, दिन अच्छा गुजरेगा।

धनु राशि

धनु राशि वाले लोगों को दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी धार्मिक कार्यो में रुचि बढ़ेगी जिससे आप किसी विशेष पूजा का हिस्सा बन सकते हैं। लंबे समय से फंसा हुआ धन आज आपको वापस मिल सकता है। टैक्नीकल परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज गुरु का विशेष सहयोग मिलेगा। आज भगवान विष्णु को शहद का भोग लगाएं।

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज आपको कुछ काम करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी जिससे आपके जीवन में कुछ बदलाव आ सकते हैं। जो लोग बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिए दिन थोड़ा बेहतर रहेगा। ये जातक आज शिवलिंग पर नारियल अर्पित करें इससे आपके काम आसान हो जायेंगे।

कुंभ राशि

कुभं राशि वाले जातकों का आज का दिन पहले से ज्य़ादा लाभ दिलाएगा। लंबे समय से चल रही कोई योजना आज पूरी हो जाएगी। आज आप कोई नया काम शुरू करने के बारे में भी सोच सकते हैं। आपके सभी प्रयास सफल होंगे। बेल पत्र पर ऊँ लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं।

मीन राशि

आज आपका दिन अच्छा बितेगा, आप अपने विवेक का इस्तेमाल कर कुछ हासिल कर सकते हैं। लेकिन आज आपके रिश्तों में खटास आ सकती है। किसी परीक्षा के परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे छात्रों का ध्यान उसी तरफ रहेगा। सूर्य देवता को प्रणाम करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

तुला राशि

इस राशि वाले जातको का दिन मिला-जुला रहेगा। किसी पर भी तुरंत भरोसा ना करें, ये आपके लिए थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। बिजनेस की लेन-देन में ख्याल रखें, कोई भी बड़ी डील करने से पहले सब कुछ अच्छे से जांच लें। प्राइवेट जॉब वालों के लिए दिन ठीक रहेगा। श्री विष्णु के मंदिर में देशी घी का एक दीपक जलायें।

ये भी पढ़ें: इंगलैंड ने रोका भारत का विजय रथ, भारत को 11 रनों से हराया

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT