Hindi News / Dharam / Horoscope 30 November 2024 Shani Dev Will Shower His Blessings On These Zodiac Signs Including Aries Gemini And Pisces You Have To Be Careful About Your Health Know Todays Horoscope

Horoscope 30 November 2024: मेष, मिथुन और मीन समेत इन राशियों पर शनिदेव बरसाएंगे अपनी कृपा, सेहत के प्रति रहना होगा सावधान, जानें आज का राशिफल!

Horoscope 30 November 2024: आज यानि 30 नवंबर 2024, शनिवार का दिन कई राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है।

BY: Preeti Pandey • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Horoscope 30 November 2024: आज यानि 30 नवंबर 2024, शनिवार का दिन कई राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है। शनिदेव अपना विशेष आशीर्वाद बरसाएंगे। साथ ही कई राशि के जातकों को अपने स्वास्थ को लेकर सावधान रहना पड़ेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल…

मेष

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। उन्हें किसी पुराने विवाद से छुटकारा मिल सकता है, जिससे बड़ी राहत मिलेगी। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। साथ ही आज आप पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता मुक्त रहेंगे। परिवार में आपसी सामंजस्य बना रहेगा।

इस 1 राशि पर कल से शुरू होगी शनि की ढैय्या, कष्टों के साथ मिलेंगे ये 3 वरदान

Horoscope 30 November 2024: मेष, मिथुन और मीन समेत इन राशियों पर शनिदेव बरसाएंगे अपनी कृपा

वृषभ

वृषम राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका कोई रुका हुआ पुराना काम पूरा हो सकता है, जिसका आपको कई दिनों से इंतजार था। आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आएगी। धार्मिक यात्रा आदि पर जाने का विचार मन में बन सकता है। व्यापार में लाभ होगा।

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। उनके मन में कई आशंकाएं रहेंगी। आज किसी को बड़ी रकम उधार देना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। आज आप किसी नए काम की योजना बना सकते हैं। आर्थिक रूप से आज आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।

कर्क

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। मौसमी बीमारियों के कारण आपका स्वास्थ्य गिर सकता है। व्यापार में आपके सहकर्मी आपका विरोध कर सकते हैं, जिसके कारण आपको व्यवसायिक क्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बनेगी।

दिसंबर में इन ग्रहों के मेल से मचाएंगे तहलका, बदल रहे हैं अपनी चाल, इन 4 राशि को जातकों के खुल जाएंगे भाग्य!

सिंह

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। आप कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बना सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। आज आपको अटका हुआ पैसा मिल सकता है। साथ ही आज आपको सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में किसी विशेष पद से सम्मानित किया जा सकता है।

कन्या

कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन कुछ बातों को नज़रअंदाज़ करना अच्छा रहेगा, नहीं तो आप किसी बड़ी समस्या में उलझ सकते हैं। व्यापार में बड़ा पैसा लगाने से पहले अच्छे से सोच लें। आज कोई नया काम शुरू न करें। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।

तुला

तुला राशि के जातकों आज के दिन कुछ समस्याओं के कारण परेशान नजर आएंगे। आपके सोचे हुए कामों में रुकावटें आएंगी। व्यापार में बेकार के खर्चे होंगे। आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी। आज कोई नया काम शुरू करने की कोशिश न करें, अन्यथा आप भारी नुकसान में जा सकते हैं। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों आज के दिन अपने किसी करीबी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य अचानक खराब हो सकता है। व्यापार में आज आपको अपने साझेदार का सहयोग मिलेगा। आज आप कोई बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

क्यों अपने ही बेटे की शादी में फेरे नहीं देखती है मां? इसके पीछे की वजह जान आप भी रह जाएंगे हैरान

धनु

धनु राशि के जातकों आज के दिन अगर आप लंबी यात्रा पर जाते हैं, तो वाहन का प्रयोग सावधानी से करें, अन्यथा चोट लग सकती है। अगर आप कोई नया काम शुरू करते हैं तो अपने सहकर्मियों से जानकारी ले लें। हालांकि आज व्यापार में बड़ा निवेश करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा।

मकर

मकर राशि के जातक आज के दिन कहीं घूमने जा सकते हैं। आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में पुराने सहकर्मियों से धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में बाधाएं आएंगी और बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं।

कुंभ

कुंभ राशि के जातक आज के दिन अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। वाद-विवाद से दूर रहें। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। किसी काम के सिलसिले में किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, लेकिन काम पूरा होने में संदेह है।

मीन

मीन राशि के जातक आज के दिन अपने निजी जीवन में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जिससे आपका परिवार और आप काफी प्रभावित होंगे। आज स्वास्थ्य को लेकर स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार में आप किसी बड़ी डील का हिस्सा बन सकते हैं, जिससे आय के स्रोत बढ़ेंगे।

शाकाहारी नहीं बल्कि मांसाहारी थे पांडव? चिकन और मछली के अलावा खाते थे ये नॉनवेज, जानें भीम को भी खाने में क्या था पसंद

Tags:

30 novemberAriesdainik rashifalhoroscopeHoroscope 30 November 2024horoscope todayIndia newsindianewslatest india newsNewsindiaNovember Rashifal 2024Saturday Horoscopetoday india news
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसी रहेगी 12 राशियों के लिए 29 मार्च की ग्रह चाल, जानें आज का राशिफल!
Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसी रहेगी 12 राशियों के लिए 29 मार्च की ग्रह चाल, जानें आज का राशिफल!
दशानन रावण ने श्री राम से कब और क्यों मांगी थी दक्षिणा में अपनी ही मृत्यु? रामायण के कई पन्नो से आज भी दूर है आप!
दशानन रावण ने श्री राम से कब और क्यों मांगी थी दक्षिणा में अपनी ही मृत्यु? रामायण के कई पन्नो से आज भी दूर है आप!
कुरुक्षेत्र उपायुक्त नेहा सिंह ने चैत्र चौदस मेले में हो रही गतिविधियों का लिया जायजा, कहा – महाभारत काल से प्रचलित चैत्र चौदस मेले का है पौराणिक महत्व
कुरुक्षेत्र उपायुक्त नेहा सिंह ने चैत्र चौदस मेले में हो रही गतिविधियों का लिया जायजा, कहा – महाभारत काल से प्रचलित चैत्र चौदस मेले का है पौराणिक महत्व
MS Dhoni की वजह से CSK पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़! क्यों ‘थाला’ के पुराने साथी ने कर दी खिलाफत?
MS Dhoni की वजह से CSK पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़! क्यों ‘थाला’ के पुराने साथी ने कर दी खिलाफत?
स्वास्थ्य विभाग पलवल की टीम ने उत्तर प्रदेश में किया अवैध लिंग जांच गिरोह के धंधे का पर्दाफाश, तकनीशियन सहित पांच गिरफ्तार- केंद्र संचालक मौके से हुआ फरार
स्वास्थ्य विभाग पलवल की टीम ने उत्तर प्रदेश में किया अवैध लिंग जांच गिरोह के धंधे का पर्दाफाश, तकनीशियन सहित पांच गिरफ्तार- केंद्र संचालक मौके से हुआ फरार
Advertisement · Scroll to continue